संवाददाता@रामबली मिश्रा….

आगामी सावन मास गुरुवार से आरम्भ हो जाएगा जिस पर कांवरियो का पैदल यात्रा करना कठिन होगा। बीजपुर बकरिहवा मार्ग गड्ढों में तब्दील अपनी बदतर स्थिति पर घड़ियाली आंसू बहा रहा हैं। लगभग बीस किलोमीटर की यह मुख्य मार्ग कई वर्षों से खराब पड़ा है। कई बार रख रखाव के नाम पर पिचिंग,गढ्ढा भरने के नाम पर धन का बंदर बाट कर लिया गया।परन्तु स्थिति बद से बदतर बना हुआ है जिस पर यात्रा करना बहुत कठिन हैं।
सावन में बाबा अजीरेश्वर महादेव जरहा और बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कावरियां इसी मुख्य मार्ग से गुजरेंगे लेकिन पी डब्ल्यू डी विभाग की कुंभ कर्णी नीद अभी तक नहीं खुली ।कावड़ियों के हर सुविधा व्यवस्था के लिए जहा जिले के डी एम,एस पी दौरा कर जायजा लेकर संबंधित विभाग को कार्य के लिए निर्देशित कर समस्या को दूर करने को कहा है लेकिन बीजपुर ,बकरिहवा मार्ग पर तलाव जैसे गढ्ढे में जहां तहा सोलिंग गिराकर और मुसीबतें विभाग द्वारा बढ़ा दिया गया है।

जिससे आए दिन इसकी वजह से और दुर्घटनाएं हो रही है।
जरहा अजीरेश्वर महादेव मंदिर पूजा समिति के लोगों ने भी विभाग के लचीले कार्य पर नाराजगी जताई है कहा एक दो दिन बाद इसी बदतर स्थिति के गड्ढों से गुजर कर कांवरिया भी रिहंद जलाशय और सिंदूर टिका धाम से जल उठाकर बाबा अजीरेश्वर महादेव को जलाभिषेक करेंगे।
दोनों ओर की सड़क गुजरने लायक नहीं है विभाग अभी तक कुंभ कर्णी निद्रा में मस्त है ।कार्य के नाम पर सोलिंग गिराकर छोड़ दिया गया जो और मुशीबत खड़ी कर दिया है।इसको लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर इस मुख्य मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर शीघ्र करवाए जाने की मांग किया है।





