• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत का खुला ‘गोल्डन’ खाता, जानिए पदक तालिका में कौन कहां?

Admin by Admin
September 23, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत का खुला ‘गोल्डन’ खाता, जानिए पदक तालिका में कौन कहां?

[ad_1]

Last Updated:September 23, 2026, 06:13 IST

India’s medals tally Asian games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर अपने खिताब का बचाव किया. इस जीत के साथ भारत 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 7 पदकों के साथ तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है. बैडमिंटन, वुशू और हॉकी में शानदार प्रदर्शन से आने वाले दिनों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ना तय है.

एशियन गेम्स मेडल टैली: भारत का खुला 'गोल्डन' खाता, पदक तालिका में कौन कहां  Zoom

एशियन गेम्स पदक तालिका में भारत 12वें से आठवें नंबर पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली. भारत का एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराते हुए श्रीलंका को फाइनल में करारी शिकस्त दी और देश की झोली में पहला सोने का तमगा डाल दिया. इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत की पदक तालिका में बड़ा सुधार देखने को मिला. भारत अब 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ कुल 7 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है. भारतीय दल ने अपने अभियान की शुरुआत निशानेबाजी में दो रजत पदक हासिल करके की थी, जिसके बाद अगले ही दिन निशानेबाजी में तीन और पदक आए. इसके साथ ही भारत ने मिक्स मार्शल आर्ट्समें भी एक ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया.

आने वाले दिनों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ने की पूरी संभावना है क्योंकि कुछ अन्य खेलों में पदक पक्के हो चुके हैं. बैडमिंटन स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जिससे भारत का एक पदक पक्का हो गया है. वहीं दूसरी ओर, वुशू खेल में रोशिबीना देवी ने महिलाओं के सांदा 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए कम से कम कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया है.

हॉकी और पुरुष क्रिकेट टीम की राह
हॉकी के मैदान से भी भारतीय प्रशंसकों के लिए बेहद शानदार खबर आई है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल-ए के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 16-1 के भारी अंतर से हरा दिया. इससे पहले अपने शुरुआती मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से मात दी थी. पुरुष क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत एशियाई खेलों में थोड़ी देर से होगी, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीधे 28 सितंबर को दूसरे क्वार्टर फाइनल में अपना अभियान शुरू करेगी. भारतीय पुरुष टीम भी इस स्पर्धा में अपने पिछले स्वर्ण पदक की रक्षा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

शीर्ष टीमों का प्रदर्शन और चीन का दबदबा
एशियाई खेलों के ओवरऑल प्रदर्शन पर नजर डालें तो चीन का दबदबा तीसरे दिन के खेल के बाद भी पूरी तरह से कायम है. चीन ने अब तक 32 स्वर्ण, 13 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर कुल 53 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह मजबूत कर रखी है. मेजबान जापान 11 स्वर्ण, 16 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 46 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया 6 स्वर्ण, 4 रजत और 17 कांस्य पदकों (कुल 27) के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है. मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान 6 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक (कुल 12) जीतकर चौथे स्थान पर है, जबकि थाईलैंड 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक (कुल 6) के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.

पदक तालिका की स्थिति
छठे स्थान पर हांगकांग की टीम है जिसने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 12 पदक अपने नाम किए हैं. तजाकिस्तान 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक (कुल 4) के साथ सातवें स्थान पर है. भारत के ठीक पीछे नौवें स्थान पर उज्बेकिस्तान है जिसने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदक हासिल किए हैं. वहीं 1 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक (कुल 9) के साथ चीनी ताइपे पदक तालिका में दसवें स्थान पर मौजूद है.

चौथे दिन के अन्य सितारे और रिकॉर्ड्स
चौथे दिन की अन्य प्रमुख घटनाओं में चीन के एथलीटों का दबदबा स्विमिंग पूल में सबसे ज्यादा दिखा, जहां 13 साल की यु ज़िदी इस टूर्नामेंट की नई स्टार बनकर उभरी हैं. निशानेबाजी में भी चीन का जलवा बरकरार रहा जब ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ और वांग जिफेई की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में 507.1 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. मेजबान जापान के लिए स्विमिंग पूल में 17 वर्षीय युमेकी कोजिमा ने पुरुषों की 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में 4 मिनट 07.02 सेकंड का नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता. इसके अतिरिक्त, अफगानिस्तान के लिए भी यह दिन ऐतिहासिक रहा, जहां फरीबा हाशमी ने महिलाओं की रोड रेस साइक्लिंग में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में साइक्लिंग के इतिहास में अपने देश को पहली महिला पदक विजेता बनाया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 06:13 IST

[ad_2]

Source link

Views: 140
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सुनीता के दर्शन के कुछ घंटे बाद एक्ट्रेस कोमल संग लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, लिया बप्पा का आशीर्वाद, VIDEO

Next Post

Aaj Ka Mausam Live | IMD Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, ओडिशा के साथ 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Next Post
Aaj Ka Mausam Live | IMD Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, ओडिशा के साथ 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Aaj Ka Mausam Live | IMD Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, ओडिशा के साथ 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement