• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल ने किया कमाल, MMA में भारत के लिए मेडल किया पक्का

Admin by Admin
September 20, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल ने किया कमाल, MMA में भारत के लिए मेडल किया पक्का


Last Updated:September 20, 2026, 11:28 IST

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने धमाकेदार शुरुआत है. पारंपरिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भारत की सुचिका तारियाल ने पहला मेडल पक्का कर लिया है. सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में 60 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को हराया है. ऐसे में अब सेमीफाइनल में सुचिका मेडल का रंग बदलने का प्रयास करेंगी.

एशियन गेम्स में सुचिका ने किया कमाल, MMA में भारत के लिए मेडल किया पक्काZoom

सुचिका तारियाल ने मेडल किया पक्का

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में पारंपरिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए पहला मेडल पक्का किया. सुचिका ने 60 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस तरह सुचिका ने भारत की झोली में पहला मेडल पक्का कर इतिहास रचने का काम किया. 36 साल की सुचिका अब सोमवार को सेमीफाइनल में उतरेगी. इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचने पर पदक पक्का हो जाता है क्योंकि अंतिम चार में हारने वाली दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है.

बता दें कि सुचिका एक बेहद अनुभवी MMA खिलाड़ी हैं. उन्होंने जूडो, कुराश, जिउ-जित्सु और अब एमएमए सहित कई खेलों में अपना करियर बनाया है. एमएमए को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है.

भारत के लिए जूडो में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं सुचिका

सुचिका के शानदार करियर में यह नयी उपलब्धि है. वह 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो और 2023 एशियाई खेलों में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वह 2024 में जिउ-जित्सु में विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने MMA में अपना परचम लहरा दिया.

घुटने की चोट और कुछ अन्य कारणों से कुछ समय तक खेलों से बाहर रहने के बाद उन्होंने एमएमए में हाथ आजमाए और सफलता हासिल करने में सफल रही. सुचिका ने यूरेशिया क्षेत्र में 92वें स्थान पर काबिज बैगलमा के खिलाफ मुकाबले पर पूरा नियंत्रण रखते हुए 2-0 से जीत हासिल करते हुए अंतिम चार में जगह पक्की की.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 11:28 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

यूपी पुलिस में 912 युवाओं की नौकरी पक्की, सीएम योगी-‘पहले परीक्षा कोई देता था, नियुक्ति पत्र कोई और पाता था’

Next Post
यूपी पुलिस में 912 युवाओं की नौकरी पक्की, सीएम योगी-‘पहले परीक्षा कोई देता था, नियुक्ति पत्र कोई और पाता था’

यूपी पुलिस में 912 युवाओं की नौकरी पक्की, सीएम योगी-'पहले परीक्षा कोई देता था, नियुक्ति पत्र कोई और पाता था'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.