अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और टिन्नू यादव की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी. कोर्ट ने अब दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है. इससे पहले इन दोनों की जमानत याचिकाओं पर 15 सितंबर को सुनवाई होनी थी. दरअसल, जमानत प्रार्थना पत्र पर विवेचक की टिप्पणी अभी कोर्ट में पेश नहीं की गई थी. विवेचक ने कोर्ट से रिपोर्ट तैयार करने के लिए 5 दिन का समय मांगा था। कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की मोहलत दी है. अब रिपोर्ट पेश होने के बाद 19 सितंबर को जमानत पर सुनवाई होगी.
लखनऊ में लड़कियों के दो गुट भिड़े, मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल
लखनऊ के चौक इलाके से लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों गुटों की लड़कियां एक-दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक युवक भी लड़कियों के साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी करता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो चौक के घंटाघर इलाके का है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर सकती है.
गाजीपुर में पुलिस हिरासत से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
गाजीपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस हिरासत से फरार हुआ 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ध्रुव पासी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसे सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया मोड़ से पकड़ा है. ध्रुव पासी जिला जेल में बंद था. तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. 29 अगस्त को वह पुलिस को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई थीं. इसी दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे चौकिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया.
मेरठ में होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थी की मौत, कई की हालत बिगड़ी
मेरठ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई. कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रहे फिजिकल टेस्ट के दौरान शामली निवासी अंकुज मलिक की तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अंकुज मलिक पूर्व सैनिक (Ex-Army Man) था. भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. वहीं, भर्ती परीक्षा में शामिल कई अन्य अभ्यर्थियों की भी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अंकुज की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है.
पार्वती मौर्य की मौत के बाद KGMU में धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ के KGMU पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठ गए हैं. वह अयोध्या गोली-बम कांड में घायल पार्वती मौर्य की मौत के बाद परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. दरअसल, 25 अगस्त को अयोध्या के कंदेला गांव में रामलगन मौर्य की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी. हमले में उनकी मां पार्वती मौर्य भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं. उन्हें इलाज के लिए KGMU लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. पार्वती मौर्य की मौत के बाद यह मामला एक बार फिर गरमा गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने KGMU पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरना देकर पीड़ित परिवार को न्याय देने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर राजमणि सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब पार्वती मौर्य की मौत के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
आगरा में पेट्रोल पंप पर अचानक लगी आग, स्टाफ ने समय रहते पाया काबू
आगरा में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल टैंक में पेट्रोल भरते समय अचानक आग लग गई. आग लगते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया. अगर आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो सकता था. मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित पेट्रोल पंप का है.
चकेरी में पागल घोड़े ने मचाई दहशत, महिला समेत तीन लोगों पर किया हमला
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी में सोमवार रात एक बेकाबू घोड़े ने दहशत फैला दी. रात करीब 10 बजे पति को चाय की दुकान पर खाना देकर लौट रही 45 वर्षीय अफसाना बेगम को घोड़े ने दौड़ा लिया. बचने के प्रयास में वह सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद घोड़े ने उन्हें कई जगह काटकर घायल कर दिया. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डंडों की मदद से घोड़े को भगाकर महिला की जान बचाई. इसके बाद घोड़े ने बाबूलाल कन्नौजिया और रहमत अली पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
लखनऊ में तीन मंजिला मकान की छत से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
लखनऊ में सोमवार को तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगाने वाले युवक मनीष श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई. मनीष ऑटो पार्ट्स की दुकान पर सेल्समैन था और कई दिनों से नौकरी पर नहीं जा रहा था. बताया जा रहा है कि शराब की लत के चलते करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह परेशान था. सोमवार सुबह मनीष घर से पैदल निकला और एक मकान में घुसकर छत पर पहुंच गया. लोगों के टोकने पर वह छत की दीवार फांदकर दूसरी छत पर पहुंचा और वहां से नीचे कूद गया. स्थानीय लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
बिजनौर में लापता दंपति की संदिग्ध मौत, पत्नी का नदी में तो पति का पेड़ से लटका मिला शव
बिजनौर में लापता दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पत्नी का शव नदी में मिला, जबकि पति का शव पेड़ से लटका मिला. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटना थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के जलालपुर गांव की बताई जा रही है. मामले में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आए अधिवक्ता, नाक पर लगे तीन टांके
लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए. सोमवार शाम सिटी स्टेशन के पास बालागंज निवासी एडवोकेट राघवेंद्र द्विवेदी गणेश उत्सव में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चाइनीज मांझा उनके चेहरे में आकर फंस गया और नाक पर रगड़ लगने से करीब ढाई इंच गहरा कट लग गया. हादसे में तेजी से खून बहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनकी नाक पर तीन टांके लगाए. राघवेंद्र के मुताबिक, हेलमेट की वजह से उनकी जान बच गई, क्योंकि मांझा गर्दन में फंसने पर हादसा और गंभीर हो सकता था.
लखनऊ में महिला की सिर कूचकर हत्या
लखनऊ के कृष्णानगर में महिला की सिर कूचकर हत्या. मानसरोवर मार्केट के पास सड़क किनारे मिला महिला का शव. एक खाली दुकान में रहती थी महिला. देर रात महिला की हत्या कर शव फेंका गया. मंगलवार सुबह लोगों ने ख़ून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी. मृतका की पहचान 32 वर्षीय राधा के रूप में हुई. सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले. भोला नाम के युवक के साथ सड़क पर रहती थी राधा. घटना के बाद से भोला मौके से लापता. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज भोला की तलाश में जुटी पुलिस. फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कृष्णानगर पुलिस.
मेरठ में टेलीकॉम शोरूम में लगी भीषण आग
मेरठ में टेलीकॉम शोरूम में भीषण आग लगी. लाखों का सामान जलकर राख. दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका. घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल. थाना परतापुर क्षेत्र के गगोल रोड पर का मामला,
यूपी में यूसीसी को लेकर बड़ी तैयारी
सूत्रों के मुताबिक यूसीसी को लेकर सीएम योगी की बड़ी तैयारी. यूसीसी पर ताजा चर्चा के बीच दिल्ली पहुंच रहे सीएम योगी. यूसीसी की माँग करने वाला पहला राज्य था उत्तर प्रदेश. यूसीसी को लेकर सीएम योगी दिल्ली से वापस आकर कर सकते कल बड़ी बैठकें.
हापुड़ में बिजली तार चुराने वाले का एनकाउंटर
खबर हापुड़ से है, जहां गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश सुरेंद्र और दीपक गोली लगने से घायल हो गए हैं. पुलिस ने मौके से कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया 6 कुंतल विद्युत तार, दो तमंचे, उपकरण और एक ऑटो लोडर बरामद किया है. पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
अयोध्या हत्याकांड में घायल मां की भी मौत
अयोध्या के थाना पूराकलंदर का कन्दैला हत्याकांड का मामला. बमबाजी व गोलीबारी में राम लगन मौर्य की हत्या का मामला. बमबाजी व गोलीबारी में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की भी मौत. लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत. जमीनी विवाद में 25 अगस्त को हुआ था हत्याकांड. मामले में पांच लोगों की अब तक हो चुकी है गिरफ्तारी. फरार चल रहे तीन लोगों पर 25- 25 हजार रूपये का घोषित हुआ है इनाम. एक महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा.
बरेली में बदमाशों का एनकाउंटर
बरेली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी. पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. अजय मिश्रा नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी. बदमाश अजय मिश्रा के साथी पिंटू मिश्रा और तरुण उर्फ आकाश भी गिरफ्तार. गोली लगते ही बदमाश अजय मिश्रा ने पुलिस से रहम की भीख मांगी. साहब गलती हो गई माफ कर. घायल बदमाश अजय मिश्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. तीनों बदमाशों ने 13 सितंबर को मंदिर जा रही महिला के कान से कुंडल नोचे थे. लूटे गए कुंडल भी बरामद. थाना बारादरी पुलिस की भरतौल रोड पर मुठभेड़ हुई.
बुलंदशहर में मिला युवक का शव
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी-ग्यासपुर के बागों में मिला 25 वर्षीय युवक का शव. संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पिंटू के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज मौत के कारणों की जांच शुरू की. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत को लेकर पुलिस जुटी जांच में. कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी-ग्यासपुर के बागों का मामला.
कानपुर में स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे मामले
कानपुर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर कानपुर मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर. मरीजों के इलाज के लिए 20 बेड रिजर्व किए गए हैं. 10 बच्चों 10 एडल्ट मरीजों के लिए 8 बेड वेंटिलेटर सुविधा से लैस. अब तक मेडिकल कॉलेज पहुंचे 3 मरीजों की जांच निगेटिव.
योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज. शाम 5 बजे CM आवास पर होगी कैबिनेट बैठक. कैबिनेट बैठक में करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर. PRD जवानों का 500 से 600 रुपये दैनिक भत्ता करने के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर. प्रदेश में 900 नई अदालतें के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर. 6656 नियमित और 2428 आउटसोर्स के पद सृजित करने के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर. किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण 6% वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी.
सोनभद्र में स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा
सोनभद्र जिले के उरमौरा ढाबे के पास स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, बड़ा हादसा टला. हादसे के वक्त वाहन में ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज के करीब 20 बच्चे सवार थे. चक्का टूटने से वाहन अनियंत्रित हुआ, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए. घटना के बाद अभिभावक और स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचे, बच्चों को दूसरे वाहन से भेजा गया. स्कूली वाहन की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे गंभीर सवाल.
कानपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई
कानपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई. पांच टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर रेल बाजार थाना क्षेत्र में मारा छापा. खाद्य सुरक्षा टीम ने रेल बाजार और डिलाइट हाता में 3 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा. फैथफुलगंज रेल बाजार स्थित अंबर ट्रेडर्स में गली किनारे गंदगी में समोसे बनते मिले, फर्श टूटी और टिन पर चिकनाई की मोटी परत मिली. मैदा, मिर्च, तेल, समोसा सहित 7 नमूने लिए गए और 218 समोसे नष्ट करा कर कारोबार कराया गया बंद. शेरखान क्लाउड किचन, डिलाइट हाता से 4 नमूने लिए गए, 40 किलो अंडा करी, 650 सड़े अंडे, 250 पैक्ड प्लेट की गई नष्ट. S.A. एंटरप्राइजेज रेल बाजार से भी 4 नमूने लिए, 200 समोसे नष्ट कर सुधार को नोटिस किया गया जारी.
कानपुर में जीप की टक्कर से महिला पुलिसकर्मी घायल
कानपुर में जीप की टक्कर से महिला पुलिसकर्मी घायल. ड्यूटी से लौट रही महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर जीप सवार ने मारी टक्कर. कंपनी पुल का मामला. घायल महिला सिपाही के पति की तहरीर पर कैंट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा.
कानपुर में युवती के साथ लूट
कानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को होटल ले जाकर नशीला स्प्रेड छिड़क कर बेहोश कर सोने की अंगूठी, कड़ा, जंजीर, टॉप्स चोरी करने का मामला. पीड़िता की तहरीर पर चकेरी थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
लखीमपुर खीरी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार. 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद. पलिया पुलिस ने रात में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार. NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, कोर्ट भेजे गए आरोपी.
इटावा में जहरखुराना गैंग ने तीन लोगों को लूटा
इटावा में जहर खुरान गैंग ने तीन यात्रियों को लूटा. स्लीपर बस में नशीला बिस्कुट खिला लूटे 25 हजार रुपये. जयपुर से इटावा आ रहे लूट के शिकार तीनों यात्री.
पीलीभीत में अवैध कब्जे का प्रयास
पीलीभीत जिले में अमरिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास. हथियारों से लैस दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की करी थी कोशिश. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा. अमरिया पुलिस द्वारा दवंगो के लगभग एक दर्जन ट्रेक्टर ट्राली व अन्य वाहन किये जब्त. पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही वाहनों को किया गया सीज. अमरिया क्षेत्र के गजरौला फार्म का पूरा मामला. दबंगों के पास से बंदूक तलवार आदि हथियार भी किये जब्त. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

