• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bhilwara News: 65 किलो वर्ग में शिवम ने जीता गोल्ड, अब श्रीनगर में दिखाएंगे दम, SGFI जूनियर नेशनल पर नजर

Admin by Admin
September 15, 2026
in खेल
0
Bhilwara News: 65 किलो वर्ग में शिवम ने जीता गोल्ड, अब श्रीनगर में दिखाएंगे दम, SGFI जूनियर नेशनल पर नजर

होमफोटोखेलअन्य खेल

भीलवाड़ा के शिवम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मारी बाजी, अब श्रीनगर में चुनौती

Last Updated:September 15, 2026, 15:14 IST

Bhilwara Sports News: भीलवाड़ा के शिवम ने राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है. राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के बाद अब शिवम के सामने अगली बड़ी चुनौती SGFI जूनियर नेशनल टूर्नामेंट की है. विद्या भारती की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में होगी. शिवम की सफलता से तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है.

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा को यूं ही खिलाड़ियों का गढ़ नहीं कहा जाता. यहां के खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन किया है. अब वुशु खिलाड़ी शिवम वैष्णव ने एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल की है. भीलवाड़ा के खिलाड़ियों की यह सफलता बताती है कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो सिर्फ उन्हें सही प्रशिक्षण अवसर और प्रोत्साहन देने की और शिवम जैसे खिलाड़ी इसी उम्मीद को नई उड़ान दे रहे हैं.

विद्या भारती की ओर से महाराष्ट्र के नागपुर में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित 37वीं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. राष्ट्रीय स्तर पर सोना जीतकर शिवम ने न केवल अपनी मेहनत का परिणाम दिखाया बल्कि भीलवाड़ा के खाते में भी एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी.

शिवम तांडव फाइट क्लब में कोच अंकित नाथ योगी के मार्गदर्शन में वुशु का प्रशिक्षण ले रहा है. प्रतियोगिता से पहले शिवम ने कड़ी मेहनत के साथ नियमित अभ्यास किया. उसकी इसी मेहनत और लगन का नतीजा रहा कि उसने देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शिवम तांडव फाइट क्लब में कोच अंकित नाथ योगी के मार्गदर्शन में वुशु का प्रशिक्षण ले रहा है. प्रतियोगिता से पहले शिवम ने कड़ी मेहनत के साथ नियमित अभ्यास किया. उसकी इसी मेहनत और लगन का नतीजा रहा कि उसने देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद शिवम के सामने अब एक और बड़ी चुनौती है. वह विद्या भारती की ओर से SGFI जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी. शिवम की इस सफलता से तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है. सभी को उम्मीद है कि शिवम श्रीनगर में भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करेगा और एक बार फिर भीलवाड़ा का नाम रोशन करेगा.

First Published :

September 15, 2026, 15:14 IST

Source link

Previous Post

फ्लॉप-डिजास्टर से भरा पड़ा है 15 सितंबर | 22 सालों में सिर्फ मिथुन ने बचाई लाज | ऋषि से अनिल कपूर तक सब हुए फेल

Next Post

'बंटेंगे तो कटेंगे' से टूटी PDA की धार… साधु-संतों की शरण में अखिलेश, CM योगी की इस चाल से बैकफुट पर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.