• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घर को देना है प्रीमियम लुक? गाजीपुर में आई डिजाइनर वॉल टाइल्स की नई रेंज, नमी से मिलेगी राहत और कम बजट में चमकेगी दीवार

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
घर को देना है प्रीमियम लुक? गाजीपुर में आई डिजाइनर वॉल टाइल्स की नई रेंज, नमी से मिलेगी राहत और कम बजट में चमकेगी दीवार

[ad_1]

Last Updated:September 15, 2026, 12:58 IST

गाजीपुर के बाजारों में इन दिनों होम डेकोरेशन और इंटीरियर डिजाइनिंग का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. यदि आप भी अपने आशियाने को बिना किसी बड़े तोड़-फोड़ और सीमित बजट में मॉडर्न, प्रीमियम व रॉयल लुक देना चाहते हैं, तो दीवारों पर लगने वाली डिजाइनर टेक्सचर टाइल्स सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी हैं. साधारण पेंट की जगह एक एक्सेंट वॉल पर इन प्रीमियम टाइल्स का उपयोग न केवल घर की रंगत बदल देता है, बल्कि सीलन, दाग-धब्बों और मेंटेनेंस के झंझट से भी स्थायी राहत दिलाता है.

गाजीपुर के बाजार में इन दिनों घर की सजावट के लिए नए-नए विकल्प आ रहे हैं. अगर आप भी अपने आशियाने को एक अलग और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो दीवारों पर ये डिजाइनर टाइल्स आपके मूड और घर की रंगत दोनों को पूरी तरह से बदल सकती हैं. हरी और मटमैले शेड वाली यह टेक्सचर टाइल्स साधारण दीवार को आकर्षक बना सकती है. इसे टीवी यूनिट के पीछे, बालकनी, सीढ़ियों या घर के बाहरी एलिवेशन में लगाया जा सकता है.

दुकानों में अब टाइल्स चुनने का तरीका बदल चुका है. लकड़ी के इन स्टाइलिश डिस्प्ले रैक पर टर्किश और इटैका जैसी प्रीमियम सीरीज के सैंपल लगे होते हैं. ग्राहक आसानी से पन्नों की तरह इन्हें पलटकर अपनी पसंद का कलर और टेक्सचर चुन सकते हैं. छोटे स्पेस को ज्यादा डिजाइनर लुक देती हैं. छोटे फ्लैट या कम जगह वाले घरों में फर्नीचर और सजावट सीमित रखनी पड़ती है. ऐसी स्थिति में टेक्सचर या पैटर्न वाली एक दीवार पूरे कमरे का लुक बदल सकती है.

खरीदारी करते समय केवल डिजाइन देखकर फैसला न करें. टाइल्स का साइज, प्रति वर्ग फीट रेट, पैकिंग और लगाने में लगने वाली अतिरिक्त लागत भी जरूर पूछें. किचन स्लैब के सामने की दीवार, वॉशरूम और कैफे-बार काउंटर के बेस पर डिजाइनर वॉल टाइल्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है. आर्किटेक्ट और इंजीनियर राजहंस राय के अनुसार, ये टाइल्स दीवारों को आकर्षक लुक देने के साथ नमी, दाग और रखरखाव की परेशानी कम करने में भी मददगार होती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्सर लोगों को रेट को लेकर कन्फ्यूजन रहता है. आपको बता दें कि ऐसी डिजाइनर हाइलाइटर टाइल्स का खर्च लगभग ₹85 प्रति वर्ग फीट से शुरू होता है. हमेशा डब्बा देखने के बजाय अपने कमरे की दीवार का कुल एरिया नापकर ही सही बजट का अनुमान लगाएं. टाइल्स का साइज, प्रति वर्ग फीट रेट, पैकिंग और लगाने में लगने वाली अतिरिक्त लागत भी जरूर पूछें, राजहंस राय आर्किटेक्ट इंजीनियर बताते हैं. नमी वाली जगहों के लिए उपयोगी, बाथरूम, वॉशबेसिन के पीछे, किचन बैकस्प्लैश और बालकनी जैसी जगहों पर कारगर और उपयोगी है.

ऐसी प्रीमियम फिनिश वाली टाइल्स सिर्फ अंदरूनी कमरों तक सीमित नहीं हैं. घर के बाहर के फ्रंट एलिवेशन, पिलर्स या बाथरूम की दीवारों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यह विकल्प सबसे बेहतरीन माना जाता है, जो सालों-साल टिकाऊ और शानदार रहता है. इससे बिना दीवार तोड़े या बड़े निर्माण कार्य के स्पेस की पहचान बदल जाती है. ग्रीन टाइल्स नेचुरल या अर्थी थीम के साथ अच्छी लग सकती हैं.

पूरा घर मार्बल या महंगी टाइल्स से बनवाना हर किसी के बजट में नहीं होता. ऐसे में मोजेक और जालीदार पैटर्न वाली इन डिजाइनर टाइल्स का एक छोटा हिस्सा दीवार पर लगवाकर आप कम खर्च में राजमहल जैसा रॉयल और रिच लुक पा सकते हैं. सफाई और रखरखाव आसान हो सकता है. कई टाइल्स को सामान्य पेंट वाली दीवार की तुलना में साफ करना आसान होता है. खासकर किचन और वॉशबेसिन एरिया में यह उपयोगी है.

रोशनी के साथ अलग प्रभाव पैदा करती हैं. ग्लॉसी, मेटालिक या हल्की चमक वाली टाइल्स रोशनी को रिफ्लेक्ट करती हैं. इससे कमरे में चमक बढ़ सकती है. पूरे घर में महंगा इंटीरियर कराने के बजाय सिर्फ एक या दो दीवारों पर डिजाइनर टाइल्स लगाने से कम खर्च में बड़ा विजुअल बदलाव लाया जा सकता है. इसे इंटीरियर डिजाइन में एक्सेंट वॉल कहा जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

September 15, 2026, 12:58 IST

[ad_2]

Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

नीम करौली बाबा पर बनी मूवी हुई Flop, ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने टाली रिलीज डेट, आस्था पर रखा विश्वास, हुआ चमत्कार

Next Post

2026 की टॉप 10 कलेक्शन वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आई ‘हनुमान अंश’, जल्द करेगी ‘बॉर्डर 2’ काम तमाम!

Next Post
2026 की टॉप 10 कलेक्शन वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आई ‘हनुमान अंश’, जल्द करेगी ‘बॉर्डर 2’ काम तमाम!

2026 की टॉप 10 कलेक्शन वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आई 'हनुमान अंश', जल्द करेगी 'बॉर्डर 2' काम तमाम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement