Last Updated:
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के श्मशान घाट पर लोगों की उस वक्त आंखें डबडबा गईं, जब एक ही चिता पर मां और बेटे की लाश रखी गई. दरअसल, घर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भयंकर आग लग गई, जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी और मां ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था.
सीतापुर में एक ही चिता पर हुआ मां-बेटा का अंतिम संस्कार.
सीतपुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर मां-बेटे की मौत के बाद सोमवार देर शाम गांव में हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला. जब एक ही चिता पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया. पति कमलेश ने पत्नी और बेटे को मुखाग्नि दी. इस दृश्य को देख अंतिम संस्कार में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं. वहीं हादसे में घायल बेटी काजल का अभी भी लखनऊ में इलाज चल रहा है. काजल की भी स्थित नाजुक बनी हुई है. यह दर्दनाक हादसा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर का है.
शॉर्ट सर्कित होने से लग गई थी आग
बताते चलें कि रविवार सुबह कमलेश गांव वालो के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था. तभी घर में अचानक बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर के अंदर सो रहे बेटे कृष्णा की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी, जबकि मां गौरी और बेटी काजल गंभीर रूप से झुलस गईं थीं. कमरों में आग का धुआं भर जाने से बनी गैस के कारण दरवाजा नहीं खुल पा रहा था.
बेटे की पहले ही हो गई थी मौत, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर तीनों घायल मां-बेटी को बेटे को किसी तरह बाहर निकाला था और आनन-फानन में सीएचसी मिश्रिख भिजवाया था, जहां डॉक्टरों ने बेटे कृष्णा को मृत घोषित कर दिया था. वहीं डॉक्टरों ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल भेज दिया था. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया था. लखनऊ में इलाज के दौरान मां गौरी ने भी देर रात दम तोड़ दिया.
एक साथ श्मशान घाट पर जली दो लाश
बताते चलें कि सोमवार देर शाम जब मां गौरी और बेटे कृष्णा दोनों के शव एक साथ गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया. एक साथ दो शवों को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई. देर शाम गांव के श्मशान घाट पर एक ही चिता सजाई गई और पति कमलेश ने रोते-बिलखते हुए अपनी पत्नी और मासूम बेटे को मुखाग्नि दी.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

