• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hardoi News: स्कूल जा रहे शिक्षक के सामने कूदा बंदर, बाइक टकराई और सीधे नहर में समाए, दोनों की मौत

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Hardoi News: स्कूल जा रहे शिक्षक के सामने कूदा बंदर, बाइक टकराई और सीधे नहर में समाए, दोनों की मौत


Last Updated:September 14, 2026, 23:53 IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल जा रहे एक सहायक अध्यापक अवनीश उर्फ आदेश (31) की बाइक के सामने अचानक एक बंदर कूद गया. बंदर से टक्कर होने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से जा टकराई, जिससे शिक्षक सीधे तेज बहती नहर में जा गिरे और पानी में बह गए. घटना के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हुए हैं. इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

शिक्षक के सामने कूदा बंदर, बाइक टकराई और सीधे नहर में समाए, दोनों की मौतZoom

बंदर की वजह से चली एक शिक्षक की जान. (सांकेतिक)

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. बंदर के आतंक से एक शिक्षक की मौत हो गई. दरअसल, स्कूल पढ़ाने जा रहे एक युवा सहायक अध्यापक की बाइक से अचानक एक बंदर टकरा गया, जिसके बाद हुए उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिये से टकरा गई और शिक्षक उफनती नहर में जा गिरे. पानी की इतनी तेज थी कि वे देखते ही देखते लापता हो गए, वहीं बंदर की भी ऑन द स्पॉट मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव के रहने वाले अवनीश उर्फ आदेश (31 वर्ष, पुत्र शिवपाल) प्राथमिक विद्यालय पैरा, विकासखंड कछौना में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे. रोज की तरह सोमवार को भी वह अपनी बाइक से स्कूल पढ़ाने के लिए निकल पड़े थे. जब वे मल्लावां-संडीला मार्ग पर गोसवा नहर की पुलिया के पास पहुंचे, तो अचानक सड़क किनारे पेड़ से एक बंदर उनकी बाइक के सामने कूद पड़ा.

उफनते नहर में जा गिरे
बंदर इतनी अचानक सामने आया कि अवनीश संभल नहीं पाए और बाइक सीधे बंदर से जा टकराई. इस टक्कर में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह अनियंत्रित होकर पुलिया की ठोस दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक उछलकर सीधे उफनती हुई नहर में जा गिरे.

तेज बहाव में बहे शिक्षक, बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम
शिक्षक को नहर में गिरते देख आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़े. कई स्थानीय लोगों ने तो बिना देर किए नहर में छलांग भी लगा दी, लेकिन नहर के पानी का बहाव इतना तेज था कि अवनीश पलक झपकते ही पानी के तेज बहाव में ओझल हो गए. लोगों ने काफी दूर तक नहर के साथ दौड़कर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. खोजबीन के दौरान घटनास्थल के पास ही शिक्षक का बैग और पानी में बहता हुआ उनका हेलमेट जरूर बरामद हुआ, जो कुछ दूर जाकर डूब गया.

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, तीन माह की बेटी है
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बिलग्राम के क्षेत्राधिकारी (CO) रामसूरत सोनकर और कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ लगातार नहर में खोजबीन करवा रहे हैं. परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अवनीश की शादी महज डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी और उनकी एक तीन महीने की बेहद मासूम बेटी है. शिक्षक के नहर में बहने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और अपनों की सलामती की आखिरी उम्मीद के साथ नहर के किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं. प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर खोजबीन जारी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Hardoi,Uttar Pradesh

First Published :

September 14, 2026, 23:53 IST



Source link

Previous Post

दे मुक्के पर मुक्का… भारत का धूमधड़ाका, ग्लास्गो में रच गया इतिहास, CWG के इतिहास में मुक्केबाजी में सबसे ज्यादा मेडल

Next Post

असली डकैत के साथ रहा था ये स्टार एक्टर, हर पल मंडराता था खतरा, खुद सुनाया था रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

Next Post
असली डकैत के साथ रहा था ये स्टार एक्टर, हर पल मंडराता था खतरा, खुद सुनाया था रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

असली डकैत के साथ रहा था ये स्टार एक्टर, हर पल मंडराता था खतरा, खुद सुनाया था रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.