• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Commonwealth Games 2026: 3 साल के बच्चे की मां, पति को बनाया कोच; कौन हैं सीमा कालीरमन? डिस्कस थ्रो में भारत को दिलाया मेडल

Admin by Admin
September 14, 2026
in खेल
0
Commonwealth Games 2026: 3 साल के बच्चे की मां, पति को बनाया कोच; कौन हैं सीमा कालीरमन? डिस्कस थ्रो में भारत को दिलाया मेडल


Last Updated:July 31, 2026, 05:36 IST

seema kaliramna discus throw bronze medal: सीमा कालीरमन को नाइजीरिया की पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल विनर ओबियागेरी अमेची, विश्व चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट जमैका की सामंथा हॉल और कनाडा की जूलिया टंक्स जैसी मजबूत खिलाड़ियों ने से कड़ी टक्कर मिली. सीमा ने अपने छह प्रयासों में सिर्फ दो वैलिड थ्रो किए. उन दो थ्रो का प्रदर्शन इतना रहा कि वह तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं.

कौन हैं 3 साल के बच्चे की मां सीमा कालीरमन? CWG  में भारत को मेडलZoom

सीमा कालीरमन ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज.

नई दिल्ली. भारत की डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा कालीरमन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया. गुरुवार देर रात ग्लासगो के स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में खेले गए महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर की दूरी तय कर पोडियम पर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. वहीं, भारत की दूसरी एथलीट निधि रानी ने 57.10 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया और मामूली अंतर से मेडल से चूक गईं.

मां बनने के बाद शानदार वापसी
सीमा कालीरमन की कहानी संघर्ष और वापसी की मिसाल है. वह 3 साल के बेटे की मां हैं और बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने पिछले साल नेशनल गेम्स के जरिए मैदान पर वापसी की थी. वापसी आसान नहीं थी. खुद सीमा ने बताया था कि शुरुआत में वह डिस्कस को सही तरीके से रिलीज भी नहीं कर पा रही थीं. सीमा के मुताबिक, इस मुश्किल दौर में उनके पति रविंदर (उनके कोच भी हैं) ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया. उनकी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की बदौलत सीमा न सिर्फ अपनी पुरानी लय में लौटीं, बल्कि पहले से बेहतर प्रदर्शन करने लगीं.

पीएचडी होल्डर भी हैं सीमा
खेल के साथ-साथ सीमा पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं. उनके पास फिजिकल एजुकेशन में डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री है. खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाते हुए उन्होंने अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीतकर नया मुकाम हासिल किया है. सीमा कालीरमन का यह मेडल सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय महिला डिस्कस थ्रो की शानदार विरासत को भी आगे बढ़ाता है. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह महिला डिस्कस थ्रो में भारत का नौवां मेडल है. इससे पहले सीमा पूनिया अकेले चार कॉमनवेल्थ मेडल जीत चुकी हैं, जिनमें तीन सिल्वर शामिल हैं. सीमा कालीरमन इस इवेंट में मेडल जीतने वाली भारत की छठी अलग महिला एथलीट बन गई हैं.

सामंथा हॉल बनीं चैंपियन
जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड जीता. कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर का थ्रो कर सिल्वर अपने नाम किया. सीमा ने कड़ी टक्कर के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. सीमा के ब्रॉन्ज के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना 17वां मेडल हासिल कर लिया. फिलहाल भारत के खाते में 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं और टीम मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है.

एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में अब तक 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडल देश के नाम रहा है. नौवें दिन भारतीय खिलाड़ी मेडलों की संख्या को बढ़ाने उतरेंगे. देखना होगा कि भारत का प्रदर्शन कैसा रहता है.

भारत ने अब तक कितने पदक जीते हैं?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. भारतीय दल ने अब तक कुल 17 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 3 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं. सबसे ज्यादा सफलता वेटलिफ्टिंग में मिली है, जहां भारत ने 8 पदक जीते हैं. इसके अलावा एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 4-4 पदक हासिल किए हैं, जबकि पावरलिफ्टिंग से भी भारत को 1 पदक मिला है. इन प्रदर्शनों की बदौलत भारत फिलहाल पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

निक जोनस की इस हरकत से परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा, पकड़ा माथा, पति पर कसा तंज

Next Post

लखनऊ में वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, सबसे बड़े मेडिकल जोन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
लखनऊ में वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, सबसे बड़े मेडिकल जोन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, Uttar-pradesh Hindi News

लखनऊ में वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, सबसे बड़े मेडिकल जोन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.