• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

IAS Transfer News: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 14 IAS अधिकारियों के बदले गए विभाग

Admin by Admin
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
IAS Transfer News: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 14 IAS अधिकारियों के बदले गए विभाग


Last Updated:September 14, 2026, 05:34 IST

UP IAS Trasnfer News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. इसके अलावा अयोध्या नगर के अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. बता दें कि बीते रविवार को 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.

IAS Transfer News: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 14 IAS अधिकारियों के बदले विभागZoom

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते रविवार को 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. वहीं राज्य कर के अपर आयुक्त सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई ही. वहीं आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मुख्य सचिव राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.

अयोध्या के अपर जिलाधिकारी का भी ट्रांसफर
लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. इसके अलावा अयोध्या नगर के अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. प्रयागराज के राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है.

रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक बनाए गए आनंद कुमार शुक्ला
विन्ध्यांचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को प्रयागराज के राजस्व परिषद का सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है. रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा भी राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) बनाए गए हैं. अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव एवें निदेशक बनाया गया है. कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया है.

नेहा शर्मा को पद से किया गया अवमुक्त
युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कन्नौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है. वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 14, 2026, 05:26 IST





Source link

Previous Post

पूर्णिया में IPL जैसा रोमांच: फुटबॉल फाइनल में चीयर गर्ल्स ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश, झूम उठे हजारों दर्शक

Next Post

‘नागिन’ से ‘जानी दुश्मन’ तक, सितारों की फौज जुटाकर फिल्में बनाता था ये डायरेक्टर, बेटे को नहीं दे पाए सुपरहिट

Next Post
‘नागिन’ से ‘जानी दुश्मन’ तक, सितारों की फौज जुटाकर फिल्में बनाता था ये डायरेक्टर, बेटे को नहीं दे पाए सुपरहिट

'नागिन' से 'जानी दुश्मन' तक, सितारों की फौज जुटाकर फिल्में बनाता था ये डायरेक्टर, बेटे को नहीं दे पाए सुपरहिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.