• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Who is Yash vir Singh: पहले तोड़ा रिकॉर्ड , अब शेयर किया पोडियम… कौन हैं भारत के नए रॉकस्टार यशस्वीर सिंह

Admin by Admin
September 13, 2026
in खेल
0
Who is Yash vir Singh: पहले तोड़ा रिकॉर्ड , अब शेयर किया पोडियम… कौन हैं भारत के नए रॉकस्टार यशस्वीर सिंह


Last Updated:August 01, 2026, 06:08 IST

Yashvir Singh Javelin Thrower: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने कमाल कर दिया. दोनों ने मिलकर भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश किया. नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो यशवीर ने ब्रॉन्ज जीता. आइए जानते हैं कौन हैं यशवीर सिंह, जो जैवलिन थ्रो में भारत के नए रॉकस्टार बने हैं.

पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब नीरज के साथ पोडियम पर! कौन हैं ब्रॉन्ज मेडलिस्ट यशस्वीरZoom

यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली: जैवलिन थ्रो में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के साथ भारत को यशवीर सिंह के रूप में एक नया सुपरस्टार मिल गया है. यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नीरज के साथ पोडियम शेयर किया. यशवीर शुक्रवार रात ग्लासगो में 85.41 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ. वहीं नीरज चोपड़ा की बात करें, तो उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. नीरज का इस सीजन का यह बेस्ट थ्रो भी था.

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो इवेंट से पहले सिर्फ नीरज चोपड़ा का ही नाम चर्चा में था. देशवासियों को पूरी उम्मीद थी कि नीरज मेडल जीतेंगे और उन्होंने जीता भी, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि नीरज के साथ यशवीर भी जैवलिन थ्रो में देश का मान बढ़ाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं यशवीर सिंह और कैसा रहा है उनका करियर.

कौन हैं CWG 2026 में ब्रॉन्ज जीतने वाले यशवीर सिंह?

यशवीर सिंह राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं. शुरुआत में यशवीर की रुचि बास्केटबॉल में थी, लेकिन कुछ समय बाद स्कूली दिनों में ही उन्होंने भाला फेंकना शुरू कर दिया. हालांकि, शुरुआत में यशवीर शौकिया तौर पर जैवलिन थ्रो करते थे, जिसके लिए वह बांस के भाले से प्रैक्टिस किया करते थे. यशवीर के बास्केटबॉल से जैवलिन थ्रो की ओर आने का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि उनके पिता राय सिंह भी नेशनल लेवल के जैवलिन थ्रोअर रहे हैं. यही वजह है कि यशवीर को जैवलिन की तरफ आने की प्रेरणा मिली.

यशवीर के पिता बेशक देश के लिए बड़े मंचों पर मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन अब उनके बेटे ने उनका यह सपना पूरा कर दिया है. यशवीर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं. यशवीर से पहले काशीनाथ नाइक ने साल 2010 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने साल 2018 में गोल्ड और 2026 में सिल्वर मेडल जीता है.

यशवीर ने तोड़ा था नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड

जैवलिन थ्रो में यशवीर सिंह तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा था. यशवीर ने इंडियन अंडर-20 फेडरेशन कप में नीरज का मीट रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने 78.68 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ा था. लगातार कड़ी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस से यशवीर ने जल्द ही 80 मीटर की बाधा को भी पार कर लिया.

इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2025 में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. यहाँ उन्होंने 82.57 मीटर का थ्रो किया और वह 5वें स्थान पर रहे. उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में मदद की, जहाँ उन्होंने टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 01, 2026, 06:08 IST



Source link

Previous Post

Haiwaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हुई ‘हैवान’, नहीं चला सैफ अली खान-अक्षय कुमार का जादू, कमाई जान छूट जाएगी हंसी

Next Post

गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-निर्दोषों के उत्पीड़न का हथियार न बनाएं, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-निर्दोषों के उत्पीड़न का हथियार न बनाएं, Uttar-pradesh Hindi News

गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-निर्दोषों के उत्पीड़न का हथियार न बनाएं, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.