Last Updated:
Commonwealth Games Day 9 highlights: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. खेल के 9वें दिन भारतीय एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट में कुल 6 मेडल जीते. इस तरह अब भारत के मेडल की संख…और पढ़ें

कॉनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव कवरेज
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारतीय एथलीटों ने कमाल का प्रदर्शन किया. खेल के 9वें दिन भारत की झोली में कुल 6 मेडल आए. इसमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं. गोल्ड मेडल जूडो के खेल में आया है, जिसमें अस्मिता डे ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोने का तमगा जीता, जबकि हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया. हालांकि, 9वें दिन सबकी नजर भारत के गोल्डन बॉय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई थी, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर ही जीत पाए. सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में यामिनी मौर्य भी रहीं, जिन्होंने जूडो के 57 किलोग्राम भार वर्ग में सफलता हासिल की. वहीं ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन और यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस तरह अब भारत के खाते में 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 23 मेडल हो गए हैं.
आज अलग-अलग इवेंट्स में भारतीय दल और खिलाड़ियों का प्रदर्शन
एथलेटिक्स
पुरुष डेकाथलन 110 मीटर बाधा दौड़ : तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:35 बजे.
पुरुष डेकाथलन चक्का फेंक : तेजस्विन शंकर, दोपहर 3:20 बजे.
मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले, पहला दौर (हीट दो) : विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू और नीरू पाठक, शाम 4:05 बजे.
पुरुष डेकाथलन पोल वॉल्ट : तेजस्विन शंकर, शाम 5:00 बजे.
पुरुष डेकाथलन भाला फेंक : तेजस्विन शंकर, रात 11:30 बजे.
पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह, रात 12:45 बजे (एक अगस्त).
पुरुष डेकाथलन 1500 मीटर (अंतिम स्पर्धा) : तेजस्विन शंकर, रात 1:05 बजे (एक अगस्त).
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल : यशस पलाक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन, रात 1:30 बजे (एक अगस्त).
मुक्केबाजी
महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल : प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया), दोपहर 3:15 बजे.
पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल : अंकुश पंघाल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा), शाम 4:30 बजे.
महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल : जैस्मिन लंबोरिया बनाम रापेलांग मासेलेला (लेसोथो), शाम 7:15 बजे.
महिला 70 किग्रा सेमीफाइनल : अरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स), शाम 7:30 बजे.
पुरुष 55 किग्रा सेमीफाइनल : जादुमणि सिंह बनाम फिलिप हाओसेब (नामीबिया), रात 8:15 बजे.
महिला 51 किग्रा सेमीफाइनल : साक्षी चौधरी बनाम एम्बर जेन वॉल (कनाडा), रात 11:30 बजे.
महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल : प्रिया घंघास बनाम लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड), रात 12:15 बजे (एक अगस्त).
महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम तारोना ताफाकी (तुवालु), रात 12:45 बजे (एक अगस्त).
पुरुष 60 किग्रा सेमीफाइनल : सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलेन (वेल्स), रात 1:00 बजे (एक अगस्त).
पुरुष 90 किग्रा से अधिक सेमीफाइनल : नरेंद्र बरवाल बनाम निगेल पॉल (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), रात 1:30 बजे (एक अगस्त).
जूडो
पुरुष 60 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : हर्ष सिंह बनाम चिकोंडी कैथेवेरा (मलावी), दोपहर 3:30 बजे से.
महिला 52 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : श्रद्धा चोपाडे बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन), दोपहर 3:30 बजे से.
पुरुष 66 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : रोहित माजगुल बनाम सैमुएल रिबेरो (मोजाम्बिक), दोपहर 3:30 बजे से.
महिला 48 किग्रा से कम, क्वार्टर फाइनल : अस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड), दोपहर 3:30 बजे से.
महिला 57 किग्रा से कम, क्वार्टर फाइनल : यामिनी मौर्य बनाम प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी, दोपहर 3:30 बजे से.
महिला 48 किग्रा से कम पदक दौर : अस्मिता डे, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष 60 किग्रा से कम पदक दौर : हर्ष सिंह, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).
महिला 52 किग्रा से कम पदक दौर : श्रद्धा चोपाडे, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष 66 किग्रा से कम पदक दौर : रोहित माजगुल, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).
महिला 57 किग्रा से कम पदक दौर : यामिनी मौर्य, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).
लॉन बॉल्स
पुरुष पेयर्स, सेक्शन बी, चौथा दौर : दिनेश कुमार और नवनीत सिंह बनाम फॉकलैंड द्वीप समूह (इयान बर्न्स और ओलिवर थॉम्पसन), शाम 5:15 बजे.
महिला एकल, सेक्शन सी, चौथा दौर : नयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड मकंडाविरे (जाम्बिया), रात 10:20 बजे.
ट्रैक साइकिलिंग
पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफिकेशन : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, शाम 4:59 बजे.
पुरुष केइरिन पहला दौर : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम (हीट एक), डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो (हीट तीन) और जेम्स केथेल्लाकपाम (हीट चार), रात 8:30 बजे.
पुरुष केइरिन रेपेचेज : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 9:17 बजे (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट कांस्य पदक मुकाबला : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, रात 10:46 बजे (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्वर्ण पदक मुकाबला : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, रात 10:53 बजे (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष केइरिन दूसरा दौर : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:01 बजे (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष केइरिन स्थान 7-12 फाइनल : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:43 बजे (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष केइरिन स्थान 1-6 फाइनल : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:48 बजे (क्वालीफाई करने पर).
पुरुष एलिमिनेशन रेस फाइनल (पदक स्पर्धा) : हर्षवीर सिंह सेखों, रात 11:53 बजे.
LIVE: नीरज को सिल्वर, यशवीर को ब्रॉन्ज
नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए.उन्हें सिल्वर मेडल मिला वही यशवीर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
LIVE: नीरज ने तीसरा थ्रो 81.29 मीटर किया
नीरज चोपड़ा का तीसरा थ्रो 81.29 मीटर का रहा. वह अभी भी मेडल की होड़में बने हुए हैं जबकि श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरागे 89.79 मीटर थ्रो के साथ पहले नंबर पर हैं.
LIVE: रोहित यादव दूसरे नंबर पर पहुंचे
भारत के रोहित यादव 81.56 मीटर थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. नीरज चोपड़ा पहले नंबर पर चल रहे हैं.
LIVE: नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर दूर भाला फेंका
नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में सीजन का बेस्ट थ्रो किया. उन्होंने 85.83 मीटर दूर भाला फेंककर जबरदस्त वापसी की.
LIVE: नीरज चोपड़ा ने पहला थ्रो 80.97 मीटर दूर फेंका
मुकाबले में शामिल तीन भारतीयों में से एक, यश वीर सिंह ने अपने पहले प्रयास में फाउल के साथ शुरुआत की. इसके बाद, 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 80.97 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की. ऐसा लग रहा है कि हवा का मुकाबला पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.
LIVE: बॉक्सर साक्षी चौधरी फाइनल में
बॉक्सर्स साक्षी चौधरी फाइनल में पहुंंच गई हैं. भारत के छह बॉक्सर्स फाइनल में पहुंचे हैं. इसका मतलब है बॉक्सिंग में भारत के छह सिल्वर मेडल पक्के हो गए हैं. साक्षी ने 51 किग्रा कैटेगरी में विपक्षी को 6-0से हराया.
LIVE: जूडोका यामिनी को सिल्वर
जूडोका यामिनी मॉर्या फाइनल मैच हार गईं. उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. भारतीय जूडो दल के लिए हैट्रिक लगाने का मौका भले ही चूक गया हो, लेकिन यामिनी मौर्य ने महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में असाधारण खेल और जज्बा दिखाया. कड़े मुकाबले के बाद गोल्डन स्कोर पीरियड में इंग्लैंड की एसेल्य टॉपराक ने यामिनी को हराकर मुकाबला अपने नाम किया. इस हार के बाद भारतीय जूडोका यामिनी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन ने भारतीय जूडो दल के यादगार दिन को और खास बना दिया.
LIVE: हर्ष ने जूडो में दिलाया दूसरा गोल्ड
जूडोका हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने इतिहास रचते हुए देश के लिए दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की. अपने-अपने वर्गों के फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर दोनों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही वे CWG के मंच पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले भारत के पहले पुरुष और महिला जूडो खिलाड़ी बन गए हैं.
LIVE: जूडोका अस्मिता ने जीता गोल्ड मेडल
भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कनाडा की जूडोका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने 48 किग्रा वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया.
LIVE: जैस्मीन के बाद अरुंधति ने भी कटाया फाइनल का टिकट
महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की अरुंधति चौधरी ने वेल्स की मौजूदा चैंपियन रोजी एकल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अभी तक भारत के चार मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं.
LIVE: बॉक्सर जैस्मीन लैम्बोरिया फाइनल में
मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मिन लैम्बोरिया ने सेमीफाइनल मैच में लेसोथो की रापेलंग मासेलेला को दूसरे राउंड में ‘रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट’ (RSC) से हराकर महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
LIVE: जूडो में हर्ष सिंह फाइनल
अस्मिता डे के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय जूडो दल के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई, जब हर्ष सिंह ने भी पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली. हर्ष ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को 10-0 के एकतरफा अंतर से मात दी.
Commonwealth Games LIVE Day 9: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं लवप्रीत और सीमा को बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के भारोत्तोलन और महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरमण को शुक्रवार को बधाई दी. राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन में पुरुषों के 110 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में रजत पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह को हार्दिक बधाई. आपका शानदार प्रदर्शन आपके अटूट दृढ़ संकल्प, असाधारण शक्ति और उत्कृष्टता को दर्शाता है. आपकी इस उपलब्धि ने हर भारतीय को अपार गर्व और खुशी दी है। मैं कामना करती हूं कि आने वाले वर्षों में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें.’
LIVE: जूडोका अस्मिता डे फाइनल में
भारतीय जूडोका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल के कड़े और रोमांचक मुकाबले में उन्होंने स्कॉटलैंड की समर शॉ को 1-0 (युको) से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की.
LIVE: पोल वॉल्ट में भी छा रहे तेजस्विन शंकर
तेजस्विन शंकर ने अपनी पहली कोशिश में 4.20 मीटर की ऊंचाई पार करने के बाद उन्होंने 4.30 मीटर की दूरी भी पार कर ली. वह डिकाथलॉन इवेंट में भारत का दमदारी से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
Judo Medal India: हर्ष सिंह ने जूडो में पक्का किया मेडल
जूडो मेंस 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हर्ष सिंह की एकतरफा जीत हुई, IPPON हासिल करते हुए हर्ष ने अपने विरोधी को जमींदोज कर दिया और इस तरह उन्होंने सेमीफाइनल तक का रास्ता तय करते हुए भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया. अगर वह सेमीफाइनल में हार भफी जाते हैं तो भी ब्रॉन्ज मेडल तो मिलेगा ही.
CWG LIVE BOXING: फाइनल में पहुंचे अंकुश पंघाल
भारत के युवा बॉक्सर अंकुश पंघाल 5-0 की एकतरफा स्कोरिंग के साथ मेंस 80 किग्रा इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. अंकुश पंघाल ने सेमीफाइनल में कनाडा के जोशुआ ओफोरी पर मुक्का बरसाते हुए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.
मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले इवेंट के फाइनल में भारत भारतीय टीम ने फाइनल
मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले इवेंट में भारतीय टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 3:20:98 मिनट का वक्त लेते हुए भारतीय एथलीट्स विशाल टिके,राजेश रमेश,रशदीप कौर, अंसा बाबू और नीरू पाठक ने ये कमाल किया.
CWG LIVE JUDO: रोहित मजगुल भी जीते, क्वार्टर फाइनल में एंट्री
रोहित मजगुल 66 किलो ग्राम भारवर्ग में जूडो के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए. रोहित मजगुल अपने विरोधी पर से इतने आगे थे कि हर्ष सिंह की ही तरह वह भी IPPON यानी वक्त से पहले ही विजेता घोषित कर दिए गए. इसके अलावा श्रद्धा चोपाड़े महिलाओं की 52 किलो वेट कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं.
Commonwealth Games: तेजस्विन शंकर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
डिस्कस थ्रो में 40.44 की दूरी तय करते हुए भारत के तेजस्विन शंकर ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है. इस कोशिश से वह गोल्ड मेडल की रेस में और मजबूती से आगे बढ़े हैं. फिलहाल वह डिकाथलॉन में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.

