Commonwealth Games Day 11 India Highlights: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 से शानदार प्रदर्शन के साथ विदा ली और 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहे. भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते. आस्ट्रेलिया 70 स्वर्ण समेत 171 पदक जीतकर शीर्ष रहा जबकि इंग्लैंड ने 110 और कनाडा ने 62 पदक जीते. मेजबान स्कॉटलैंड 39 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर रहा.
CWG 2026 Day 11 Live: लीशा दास की पदक पर नजर
भारत की लीशा दास ने पैरा ट्रैक साइक्लिंग महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में अपना अभियान शुरू कर दिया है. भारतीय साइकलिस्ट ने तेज शुरुआत की और शुरुआती चरण में अच्छी लय के साथ अपनी रफ्तार बढ़ाती नजर आईं. अब निगाहें लीशा के अंतिम समय पर टिकी हैं. अगर वह मजबूत प्रदर्शन जारी रखती हैं, तो भारत के लिए प्रतियोगिता के आखिरी दिन एक और पदक जीतने की उम्मीद बनी रहेगी.
CWG 2026 Live: क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी जैस्मिन लंबोरिया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 57 किग्रा बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली जैस्मिन लंबोरिया को क्लोजिंग सेरेमनी में भारत का ध्वजवाहक चुना गया है. शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन समारोह सोमवार तड़के 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. इस दौरान पारंपरिक बैटन हैंडओवर समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने वाले अहमदाबाद को आधिकारिक रूप से मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
CWG 2026 Day 11 Live: ब्रॉन्ज मेडल से चूकीं इशरूप नारंग
भारत की इशरूप नारंग महिला -78 किग्रा जूडो के कांस्य पदक मुकाबले में हार गईं. उन्हें कनाडा की कोराली गॉडबाउट ने कड़े मुकाबले में युको के आधार पर 1-0 से हराया. इशरूप ने मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले को गोल्डन स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन हार से नहीं बच पाईं. उन्होंने पांचवें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया.
CWG 2026 Day 11 Live: इशरूप नारंग खेलेंगी ब्रॉन्ज मेडल मैच
इशरूप नारंग ने महिला -78 किग्रा जूडो के रेपेचेज मुकाबले में कैमरून की जॉर्जिका माउने को हराकर ब्रॉन्ज मेडल बाउट में जगह बना ली. आखिरी मिनट में इशरूप ने शानदार पलटवार किया. इशरूप नारंग शाम 7:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उतरेंगी, जहां उनके पास भारत के लिए एक और पदक जीतने का मौका होगा.
CWG 2026 Live: साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह पदक की दौड़ से बाहर
भारत के रोनाल्डो सिंह पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए. रोनाल्डो ने 1 मिनट 04.191 सेकंड का समय निकाला. इस स्पर्धा में केवल सबसे तेज तीन समय दर्ज करने वाले खिलाड़ी ही पदक जीतते हैं, इसलिए रोनाल्डो की पदक की उम्मीद खत्म हो गई.
CWG 2026 Live: अवतार-यश पहले ही दौर में बाहर, जूडो में भारत के लिए बुरी खबर
जूडो से भारत को बड़ा झटका लगा है. पुरुषों के -100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह और +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास अपने-अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबले हारकर बाहर हो गए. अवतार सिंह का मुकाबला साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से हुआ. वहीं, पुरुषों यश को वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से हार का सामना करना पड़ा. अब जूडो में भारत की पदक की उम्मीदें इशरूप नारंग पर टिकी हैं, जो रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं.
CWG 2026 Live: साइक्लिंग में दिनेश कुमार फाइनल की रेस से बाहर
भारत को साइक्लिंग से निराशा हाथ लगी है. पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस के क्वालिफाइंग राउंड में दिनेश कुमार फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके. दिनेश ने हीट-2 में 4 अंकों के साथ 11वें स्थान पर अपना अभियान खत्म किया. इससे पहले हर्षवीर सिंह भी रेस पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद भारत की पदक की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं.
CWG 2026 Day 11 Judo Live: क्वार्टर फाइनल हारीं इशरूप नारंग
इशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं. उन्हें इंग्लैंड की पूर्व विश्व पदक विजेता एमा रीड ने इप्पोन के जरिए मात दी. मुकाबले के अंतिम 10 सेकंड में वह पिन हो गईं और इप्पोन के साथ मुकाबला हार गईं. हालांकि, इशरूप का पदक जीतने का चांस अभी खत्म नहीं हुआ है. वह अब रेपेचेज मुकाबले में उतरेंगी, जहां जीत हासिल कर कांस्य पदक की दौड़ में जगह बनाने का मौका होगा.
CWG 2026 Day 11 Judo Live: भारत के लिए अच्छी खबर, इशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में
भारत की इशरूप नारंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला -78 किग्रा जूडो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. राउंड ऑफ 16 में इशरूप ने स्कॉटलैंड की निकोल वुड को कड़े मुकाबले में हराया. अब उनका अगला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना होगा.
CWG 2026 Day 11 Live: जूडो में भारत की बड़ी उम्मीदें
आखिरी दिन मेडल दिलाने का बड़ा जिम्मा भारतीय जूडो खिलाड़ियों पर है. इशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास पर सबकी नजरें रहेगी, जो अपने-अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में उतरेंगे. सबसे पहले इशरूप नारंग महिला -78 किग्रा वर्ग में दोपहर 2:30 बजे मुकाबला खेलेंगी. इसके बाद 2:36 बजे पुरुष -100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह एक्शन में होंगे, जबकि 2:48 बजे पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास अपनी चुनौती पेश करेंगे.
CWG 2026 Day 11 Live: हर्षवीर और दिनेश करेंगे भारत के आखिरी दिन की शुरुआत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत का अभियान पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस (क्वालिफाइंग) से शुरू होगा. इस मुकाबले में हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार भारत की चुनौती पेश करेंगे. दोनों भारतीय साइकिलिस्ट की नजर शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर होगी.
CWG 2026 Day 11 Live: साइक्लिंग में भारत के इवेंट्स
दोपहर 1:45 बजे – ट्रैक साइक्लिंग, पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (क्वालिफाइंग) – हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार
दोपहर 3:27 बजे – ट्रैक साइक्लिंग, पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल (फाइनल) – रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम
रात 8:40 बजे – पैरा ट्रैक साइक्लिंग, महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल (फाइनल) – लीशा दास
रात 9:09 बजे – ट्रैक साइक्लिंग, पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (फाइनल)* – हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (क्वालिफाई करने पर)
CWG 2026 Live: जूडो में भारत के इवेंट्स
दोपहर 2:30 बजे – जूडो, महिला -78 किग्रा (राउंड ऑफ 16) – इशरूप नारंग
दोपहर 2:36 बजे – जूडो, पुरुष -100 किग्रा (राउंड ऑफ 16) – अवतार सिंह
दोपहर 2:48 बजे – जूडो, पुरुष +100 किग्रा (राउंड ऑफ 16) – यश घंघास
दोपहर 3:06 बजे – जूडो, महिला -78 किग्रा (क्वार्टर फाइनल)* – भारतीय खिलाड़ी: इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:18 बजे – जूडो, पुरुष -100 किग्रा (क्वार्टर फाइनल)* – अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:42 बजे – जूडो, पुरुष +100 किग्रा (क्वार्टर फाइनल)* – यश घंघास (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:54 बजे – जूडो, महिला -78 किग्रा (रेपेचेज)* – इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर)
शाम 4:00 बजे – जूडो, पुरुष -100 किग्रा (रेपेचेज)* – अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)
शाम 4:12 बजे – जूडो, पुरुष +100 किग्रा (रेपेचेज)* – यश घंघास (क्वालिफाई करने पर)
शाम 4:18 बजे – जूडो, महिला -78 किग्रा (सेमीफाइनल)* – इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर)
शाम 4:24 बजे – जूडो, पुरुष -100 किग्रा (सेमीफाइनल)* – अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)
शाम 4:36 बजे – जूडो, पुरुष +100 किग्रा (सेमीफाइनल)* – यश घंघास (क्वालिफाई करने पर)
शाम 7:30 बजे – जूडो, महिला -78 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला* – इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर)
शाम 7:42 बजे – जूडो, महिला -78 किग्रा फाइनल* – इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर)
शाम 7:48 बजे – जूडो, पुरुष -100 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला* – अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)
रात 8:00 बजे – जूडो, पुरुष -100 किग्रा फाइनल* – अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)
रात 8:48 बजे – जूडो, पुरुष +100 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला* – यश घंघास (क्वालिफाई करने पर)
रात 9:00 बजे – जूडो, पुरुष +100 किग्रा फाइनल* – यश घंघास (क्वालिफाई करने पर)
CWG 2026 के आखिरी दिन की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है.
भारत अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीत चुका है. अब आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों के पास जूडो और साइक्लिंग में देश की झोली में कुछ और मेडल डालने का शानदार मौका है. सभी की नजर आज भारत के अभियान के दमदार समापन पर रहेगी.

