• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अक्षय कुमार की हीरोइन का वो गाना, जिसे सुनते ही धक-धक करने लगता है दिल, यूपी-बिहार का है फेवरेट

Admin by Admin
September 10, 2026
in मनोरंजन
0
अक्षय कुमार की हीरोइन का वो गाना, जिसे सुनते ही धक-धक करने लगता है दिल, यूपी-बिहार का है फेवरेट


Last Updated:September 10, 2026, 17:04 IST

90 के दशक के कई गाने ऐसे हैं, जिनका जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. ऐसा ही एक गाना है शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’. साल 1999 में आई फिल्म ‘शूल’ का ये गाना आज भी यूपी-बिहार के गांवों में शादी-ब्याह और दूसरे समारोहों की शान बना हुआ है. खास बात ये है कि शिल्पा शेट्टी ने इस गाने पर बिना तय डांस स्टेप्स के अपने अंदाज में ऐसा डांस किया था कि उनका देसी अंदाज लोगों के दिलों में बस गया.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार की हीरोइन का वो गाना, जिसे सुनते ही धक-धक करने लगता है दिलZoom

नई दिल्ली. शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर मे कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनके कई गाने भी काफी बड़े हिट साबित हुए थे. लेकिन 27 साल पहले आया एक गाना तो लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं, वो गाना है, साल 1999 में आई फिल्म ‘शूल’ का गाना ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’. इस गाने में शिल्पा शेट्टी ने ऐसे ठुमके लगाए थे कि लोग दीवाने हो गए थे.

90 के दशक में बॉलीवुड ने एक से बढ़कर एक गाने दिए, जो आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं. ऐसा ही एक गाना है, जो 27 साल बाद भी यूपी-बिहार के ग्रामीण इलाकों में खूब सुना जाता है. खासकर शादी-ब्याह और त्योहारों के मौकों पर इस गाने की धुन सुनाई दे जाए तो माहौल अपने आप बन जाता है. हम बात कर रहे हैं साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘शूल’ के सुपरहिट गाने ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ की.

शिल्पा शेट्टी का ये गाना आज भी है पॉपुलर

‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ उस दौर में काफी पॉपुलर हुआ था. बसों और ट्रकों से लेकर शादी-ब्याह और स्थानीय कार्यक्रमों तक, हर जगह इसकी धुन सुनने को मिल जाती थी. गाने में देसी अंदाज, ढोल की धुन और शिल्पा शेट्टी के लटके-झटके ने इसे लोगों के बीच खास बना दिया.इस गाने की खास बात ये भी थी कि इसमें उस समय के बड़े सिंगर्स की बजाय सपना अवस्थी, चेतन शशितल और शंकर महादेवन की आवाज सुनाई दी थी. गाने का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था.

बिना स्टेप्स के शिल्पा ने किया था डांस

गाने को लेकर शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसे अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया था. हालांकि उन्हें कोई तय डांस स्टेप्स नहीं दिए गए थे. उनसे कहा गया था कि वह अपने हिसाब से डांस करें और देसी अंदाज में लटके-झटके दिखाएं. शिल्पा ने भी इस मौके को खूब भुनाया और अपने अंदाज में डांस किया. यही वजह है कि गाने का वीडियो लोगों को इतना पसंद आया और शिल्पा का डांस इसकी सबसे बड़ी पहचान बन गया.

बता दें कि ‘शूल’ में शिल्पा शेट्टी के अलावा मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन भी नजर आए थे. राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ‘शूल’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी. शिल्पा शेट्टी ने फिल्म में इस स्पेशल सॉन्ग के जरिए कैमियो किया था. ये गाना 27 साल बाद भी शादियों की शान है. आज भले ही डांस और म्यूजिक का अंदाज काफी बदल गया हो, लेकिन ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. यूपी-बिहार के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी शादी और दूसरे समारोहों में ये गाना खूब बजाया जाता है.वैसे शिल्पा शेट्टी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बहुत पसंद की जाती थी. फिल्म धड़कन में तो दोनों की जोड़ी ने तहलका ही मचा दिया था.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 17:04 IST





Source link

Previous Post

Good News : हरदोई वालों की होगी बल्ले-बल्ले, 80000000 रुपये से बनेंगी 3 नई सड़कें, जान लें सब

Next Post

30 लाख कैश और DSP प्रमोशन… कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

Next Post
30 लाख कैश और DSP प्रमोशन… कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

30 लाख कैश और DSP प्रमोशन... कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.