• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ की सफलता से खुश हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘ये हनुमानजी का आशीर्वाद है’

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ की सफलता से खुश हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘ये हनुमानजी का आशीर्वाद है’


Last Updated:September 09, 2026, 19:04 IST

बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ की चर्चा हो रही है. नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म ने अपनी सफलता से हर किसी का ध्यान खींचा है. अब अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने इसकी कामयाबी को हनुमान जी का आशीर्वाद बताया और कहा कि वह खुद भी जल्द इस फिल्म को देखना चाहती हैं.

ख़बरें फटाफट

'हनुमान अंश' की सफलता से खुश हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'ये हनुमानजी का आशीर्वादZoom

हेमा मालिनी ने की फिल्म की तारीफ

नई दिल्ली. भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर खुशी जताई है. मथुरा में हनुमान जी और नीम करौली बाबा से जुड़ी अपनी आस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने फिल्म की कामयाबी को हनुमान जी का आशीर्वाद बताया. हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि वह खुद इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा में हनुमान जी और नीम करौली बाबा का मंदिर है और वह अक्सर वहां जाती हैं. ऐसे में बाबा पर फिल्म बनने और उसके सफल होने से उन्हें काफी खुशी है. उन्होंने कहा, “यह हनुमान जी का आशीर्वाद है. उन्होंने फिल्म बनाने वाली 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक आम और सीधी-सादी लड़की हैं और उन्हें फिल्मी दुनिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. इसके बावजूद उनके योगदान से ऐसी फिल्म बनी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

छोटे बजट की फिल्म ने चौंकाया

‘हनुमान अंश’ छोटे बजट में बनी फिल्म है, लेकिन इसकी सफलता ने सबका ध्यान खींचा है. फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक सोच से प्रेरित है. फिल्म की टीम हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिली थी. इस दौरान उन्हें फिल्म के कुछ खास हिस्से दिखाए गए थे, जिनमें नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंग शामिल हैं. फिल्म को लेकर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और धार्मिक जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी फिल्म देख चुके हैं. उन्होंने इसे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. धामी ने कहा कि फिल्म के जरिए उन्हें नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को समझने का मौका मिला.

फिल्म पर शुरू हुई राजनीतिक बहस

फिल्म की सफलता के साथ इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने फिल्म के जरिए धर्म की राजनीति किए जाने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह की फिल्मों का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, भाजपा नेता राम कदम ने फिल्म का बचाव करते हुए कहा कि किसी भी फिल्म पर सवाल उठाने से पहले उसके कंटेंट को समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बात को विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए.

नीम करौली बाबा की जिंदगी की कहानी दिखाती है फिल्म

‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़ी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म की शुरुआत भोसले नाम के एक किरदार से होती है, जो अपने पोते को नीम करौली बाबा के बारे में बताता है. इसके बाद कहानी आजादी से पहले के दौर में पहुंचती है, जब भोसले एक क्रांतिकारी के तौर पर सक्रिय होता है. फिल्म में दिखाया गया है कि मुश्किल दौर में बाबा उसकी रक्षा करते हैं. इसके बाद कहानी कई घटनाओं के जरिए आगे बढ़ती है और लक्ष्मी नारायण के बचपन तक पहुंचती है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. वहीं, 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

x

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 19:04 IST





Source link

Previous Post

आत्मघाती हमला था लाल किला ब्लास्ट; डॉ. उमर ने खुद को कैसे उड़ाया? NIA के बड़े खुलासे, Ncr Hindi News

Next Post

भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं

Next Post
भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं

भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.