Last Updated:
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं. फिल्म सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी और 150 करोड़ रुपये के मुकाम तक पहुंच गई. लेकिन क्या आप जानते हैं मेकर्स ने फिल्म सितारों को कितनी फीस दी. चलिए स्टारकास्ट की फीस बताते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब है. फिल्म ने देशभर में हर किसी को इंप्रेस कर दिया. वरुण धवन से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म के मुरीद हो चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस फिल्म का बजट मुठ्ठीभर था, उसकी कास्ट ने कितनी फीस ली. चलिए बताते हैं.
साल 2026 की सबसे प्रॉफिट वाली फिल्म हनुमान अंश है. जिसमें न तो कोई प्रचार-प्रसार किया गया न ही कोई बड़ा स्टार कास्ट किया गया. टीम में कई मेंबर्स तो ऐसे हैं जिन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया. मगर फिल्म ऐसी मास्टरपीस बनाई कि हर कोई इसकी तारीफ करता नहीं थक रहा.
नीम करोली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर की फीस
हनुमान अंश में लीड रोल शोभिनव सत्या ने प्ले किया है. उन्हें लोगों ने नीम करोली बाबा के रूप में खूब पंसद भी किया और उनकी नेचुरल एक्टिंग की तारीफ भी हुई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 15 लाख रुपये मिले हैं.
पहली नहीं बल्कि आखिरी चॉइस थे
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने खुद कास्टिंग पर बताया था कि फिल्म के लिए शोभिनव सत्या पहली चॉइस नहीं थे बल्कि आखिरी ऑप्शन बचे थे. जिन एक्टर को उन्होंने लीड रोल के लिए चुना था वह बीमार पड़ गए और फिर बाद में सत्या को बाद में इस रोल के लिए चुना गया.
नीम करोली बाबा की पत्नी के रोल के लिए कितनी फीस
फिल्म में राम नंदन भोसले का रोल करने वाले एक्टर चंदन को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें मेकर्स 8 लाख रुपये फीस मिली. वहीं विहान शेडगे को करीब 5 लाख की फीस मिले. विहान ने नीम करोली बाबा के बचपन का रोल प्ले किया था. फिल्म में महंत जी का रोल करने वाले एक्टर अनिल रस्तोगी को 4 लाख रुपये मिले. वहीं नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी भी काफी चर्चा में रहीं. उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि 3.5 लाख रुपये मिले. वहीं इंस्पेक्टर धरम सिंह बनने वाले गुलशन पांडे को 3 लाख रुपये मिले.
About the Author

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें

