[ad_1]
Last Updated:
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए खेल और युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने लाल किले प्राचीर से कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए देशभर में टैलेंट हंट अभियान चालाय जाएगा. इसके अलावा खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत छोटे शहरों तक खेल को आगे बढ़ाने पर काम किया जाएगा.
पीएम मोदी ने खेल
नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खेल जगत, युवाओं और खिलाड़ियों के प्रति देश का गौरव व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स सहित हालिया इंटरनेशनल इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन की सराहना की. पीएम ने मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का तिरंगा वैश्विक खेल मंचों पर नई बुलंदी के साथ फहरा रहा है.
पीएम मोदी ने साफ किया कि खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) जैसी योजनाओं के माध्यम से छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को सही मंच और संसाधन मिल रहे हैं, जिससे देश में एक मजबूत स्पोर्ट्स कल्चर का निर्माण हो रहा है. उन्होंने देश के पारिवारिक और सामाजिक दृष्टिकोण में आए ऐतिहासिक बदलाव का जिक्र करते हुए अपना मूल मंत्र ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ दोहराया और कहा कि आज माता-पिता भी अपने बच्चों को खेल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए गर्व से प्रेरित कर रहे हैं.
2036 ओलंपिक को लेकर तैयार किया जाएगा रोडमैप
इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अनुशासन और समर्पण को देश की युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत बताया. लाल किले पर अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए देशभर में एक टैलेंट हंट अभियान को शुरू किया जाएगा. पीएम मोदी ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा जोर 2036 ओलंपिक पर दिया है.
उन्होंने कहा कि, “हमने तय किया है कि 2036 में हमें कम से कम तीन-चौथाई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए. इसके लिए अभी से देशभर में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट शुरू किया जाएगा. इसके लिए स्कूली स्तर पर काम किया जाएगा. स्कूल के स्तर पर ही बच्चों को विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
[ad_2]
Source link

