• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बिजनौर की महिलायें स्थानीय जड़ी-बूटी से तैयार कर रही खास तरह की हर्बल टी, विदेशों तक पहुंचा इसका स्वाद, खूब है इसकी डिमांड

Admin by Admin
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बिजनौर की महिलायें स्थानीय जड़ी-बूटी से तैयार कर रही खास तरह की हर्बल टी, विदेशों तक पहुंचा इसका स्वाद, खूब है इसकी डिमांड


Last Updated:September 08, 2026, 10:40 IST

Business Idea: मुरादाबाद मंडल के बिजनौर जिले की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही विदुर हर्बल टी अब देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है. स्थानीय जड़ी-बूटियों से बनी यह ऑर्गेनिक चाय अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस तक पहुंच चुकी है. इस स्वयं सहायता समूह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक से एक लाख का ऋण लेकर इस हर्बल चाय का काम शुरू किया था.आज समूह की 10 महिलाएं मिलकर पूरी तरह केमिकल-मुक्त और ऑर्गेनिक हर्बल टी तैयार कर रही हैं. इस कुटीर उद्योग ने इन सभी महिलाओं को लखपति बना दिया है.

महिलाओं का एक समूह ऐसा है जो खास तरह की हर्बल ग्रीन टी तैयार कर रहा है.इस समूह का नाम है. हर्बल टी स्वयं सहायता समूह में चाय दो अलग-अलग वैरायटी में बनाई जा रही है. जिसकी डिमांड अब देश के साथ-साथ विदेशों से भी आने लगी है.यह समूह बिजनोर में चल रहा इसका एक आउटलेट मुरादाबाद में भी संचालित हो रहा है.

मुरादाबाद मंडल में बिजनौर जिले की ग्रामीण महिलाओं द्वारा विदुर हर्बल टी तैयार की जा रही है. स्थानीय जड़ी-बूटियों से बनी इस ऑर्गेनिक चाय का स्वाद और सुगंध अब सात समंदर पार अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस तक पहुँच चुका है. जहाँ इसकी फ्रेंचाइजी खोलने की तैयारी चल रही है.

यह हर्बल टी ग्रामीण महिलाओं द्वारा समूह के माध्यम से तैयार की जा रही है. इस स्वयं सहायता समूह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक से एक लाख का ऋण लेकर इस हर्बल चाय का काम शुरू किया था.आज समूह की 10 महिलाएं मिलकर पूरी तरह केमिकल-मुक्त और ऑर्गेनिक हर्बल टी तैयार कर रही हैं. इस कुटीर उद्योग ने इन सभी महिलाओं को लखपति बना दिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

महिलाओं के इस समूह के अध्यक्ष बबीता रानी है बबीता रानी ने बताया की इस हर्बल टी को तैयार करने में पूरी तरह से ऑर्गेनिक लेमनग्रास, गिलोय, मुलेठी, जामुन की पत्तियां, कच्ची हल्दी, अमरूद के पत्ते, दालचीनी, तुलसी, हरी इलायची और सौंफ का उपयोग किया जाता है. यह चाय मुख्य रूप से दो स्वादों में उपलब्ध है.

Advertisement
Advertisement

महिलाओं के समूह द्वारा तैयार की जा रही विदुर हर्बल टी का कारोबार लगातार विस्तार कर रहा है. बिजनौर में 40 आउटलेट और कैफे में इसका प्रयोग किया जा रहा है.इसके अलावा मुरादाबाद में भी महिलाओं द्वारा दो विदुर हर्बल टी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. हाल ही में मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित कचहरी गेट के पास नया विदुर हर्बल टी सेंटर शुरू किया गया है.

बीते साल में इस समूह ने दिल्ली में आयोजित एक एग्जीबिशन में हिस्सा लिया था. जहां विदेशी लोगों ने इनकी हर्बल टी को बेहद पसंद किया और इसे अपने देश में भी मंगवाने की इच्छा जताई. धीरे-धीरे यह समूह इतना बड़ा ब्रांड बनता जा रहा है कि इस समूह के अब अलग-अलग आउटलेट और कैफे संचालित हो रहे हैं. जहां पर यह अपनी विदुर टी का स्वाद लोगों को दे रहे है.

समूह की अध्यक्ष बबीता रानी ने बताया कि विदुर हर्बल टी की फ्रेंचाइजी की मांग अब अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों से हो रही है.इसके अलावा भारत मे कई राज्यों में यह बड़ी मात्रा में मंगाई जा रही है. धीरे-धीरे हमारी विदुर हर्बल टी एक ब्रांड बनती जा रही है और हमारे लिए एक अच्छी आमदनी का जरिया बनती जा रही है.

उन्होंने बताया कि अगर इस विदुर हर्बल टी का स्वाद आप भी लेना चाहते हैं. तो हमारे मोबाइल नंबर 9625 102715 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन गूगल के जरिए भी हमसे संपर्क कर गूगल पर भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. जिससे आपके पास यह विदुर हर्बल टी पहुंच जाएगी, यह हर्बल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए एक बार इसका सेवन जरूर करके देखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

September 08, 2026, 10:40 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

भारतीय हॉकी टीम का वर्ल्ड कप में विश्व कीर्तिमान, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनी

Next Post

Ranbir Kapoor Ramayana: ‘श्रीराम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता’, रणबीर कपूर पर रामानंद सागर के पोते का बयान- नए चेहरे को देना चाहिए मौका

Next Post
Ranbir Kapoor Ramayana: ‘श्रीराम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता’, रणबीर कपूर पर रामानंद सागर के पोते का बयान- नए चेहरे को देना चाहिए मौका

Ranbir Kapoor Ramayana: 'श्रीराम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता', रणबीर कपूर पर रामानंद सागर के पोते का बयान- नए चेहरे को देना चाहिए मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.