Last Updated:
प्रीति जिंटा को मुंबई में खास टी-शर्ट पहने घू्मते देखा गया. एक्ट्रेस की टी-शर्ट में ‘टीम तुकाराम मुंडे’ लिखा था. जाहिर है कि वे एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे का सपोर्ट कर रही हैं, जो उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं, जो फूड सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. बॉलीवुड में कमिश्नर तुकाराम मुंडे के कड़े रुख की सराहना हो रही है. प्रीति जिंटा से पहले सलमान खान और ट्विंकल खन्ना भी उनकी तारीफ कर चुके हैं.
प्रीति जिंटा ने कमिश्नर का खास अंदाज में किया सपोर्ट. (फोटो साभार: X/Videograb)
नई दिल्ली: प्रीति जिंटा ने मुंबई में घूमते हुए सबका ध्यान खींचा, लेकिन चर्चा उनके लुक की नहीं थी. दरअसल, एक्ट्रेस ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी जिस पर ‘टीम तुकाराम मुंडे’ लिखा था. इससे तुरंत महाराष्ट्र के ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ कमिश्नर तुकाराम मुंडे की ओर लोगों का ध्यान गया, जो फूड-सेफ्टी को लेकर सख्ती की वजह से चर्चा में हैं. प्रीति जिंटा ने इस खास टी-शर्ट के साथ नीली जींस और सफेद स्पोर्ट्स शूज कैरी किया था. उन्होंने घड़ी पहनी हुई थी, बाल खुले रखे थे और हल्का मेकअप किया था.
कैजुअल लुक के बावजूद प्रीति जिंटा की टी-शर्ट पर लिखा मैसेज सबसे अलग दिख रहा था. ‘टीम तुकाराम मुंडे’ महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर की ओर इशारा कर रहे थे, जो रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दूसरी जगहों पर चेकिंग की वजह से मुंबई में चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि, प्रीति जिंटा ने कोई बयान नहीं दिया और न ही पब्लिक से बताया कि उन्होंने यह टी-शर्ट क्यों पहनी?
तुकाराम मुंडे अभी महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर हैं, जो पूरे राज्य में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कॉस्मेटिक्स के रेगुलेशन का काम देखते हैं. यह विभाग यह भी पक्का करता है कि बिजनेस तय सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का पालन करें.
प्रीति जिंटा अपने हालिया लुक को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री को काले रंग की T-Shirt में स्पॉट किया गया, जिस पर “Team Tukaram Mundhe” लिखा था।
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र FDA कमिश्नर के तौर पर राज्य में चलाए जा रहे सख्त फूड सेफ्टी अभियान को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में प्रीति… pic.twitter.com/bY0EU1fd7o

