• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सनी देओल का 7:08 मिनट का वो गाना, जिसकी शूटिंग में बेहोश हो गई थी हीरोइन, किशोर कुमार की बदौलत हुआ हिट

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
सनी देओल का 7:08 मिनट का वो गाना, जिसकी शूटिंग में बेहोश हो गई थी हीरोइन, किशोर कुमार की बदौलत हुआ हिट


Last Updated:September 07, 2026, 20:34 IST

सनी देओल और नीलम कोठारी की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. दोनों ने साल 1988 में एक फिल्म की थी जिसकी शूटिंग का किस्सा खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया था. जिसमें नीलम ने बताया था कि वह गाने की शूटिंग में बेहोश तक हो गई थीं.

सनी देओल का 7:08 मिनट का वो गाना, जिसकी शूटिंग में बेहोश हो गई थी हीरोइनZoom

फोटो क्रेडिट: चोरी चोरी यूं हो जब गाने का सीन

फिल्मों में गानों का क्रेज हिंदी सिनेमा में शुरू से रहा है और आज भी है. मगर 90 के दशक में तो गानों ने मानों फिल्मों में जान सी डाल दी थी. इसी दशक में म्यूजिकल फिल्मों का दौर शुरू हुआ था. आशिकी के बाद साजन से लेकर हम आपके हैं कौन और भी ढेरों फिल्मों का निर्माण हुआ. इसके अलावा दूसरे जॉनर की फिल्मों में भी गानों पर खूब मेहनत की जाती थी. ऐसा ही सनी देओल और नीलम की फिल्म का भी किस्सा है.

हम बात कर रहे हैं साल 1988 में आई फिल्म ‘पाप की दुनिया’ (Paap Ki Duniya) फिल्म की. फिल्म में सनी देओल और नीलम कोठारी के अलावा चंकी पांडे, प्राण, शक्ति कपूर से लेकर कई सितारे नजर आए थे. इस फिल्म का गाना ‘चोरी-चोरी यूं जब हो’ (Chori Chori Yun Jab Ho) को करते हुए नीलम बेहोश तक हो गई थीं.

नीलम कोठारी की हालत हो गई थी खराब

फोटो क्रेडिट: चोरी चोरी यूं हो जब गाने का सीन

एक रियलिटी शो में नीलम ने इस किस्से को फैंस से शेयर किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि फिल्म के गाने ‘चोरी-चोरी यूं जब हो’ गाने पर उन्होंने कई घंटे लगातार काम किया था. बिना आराम के वह शूटिंग करती रहीं. ऐसे में उनकी हालत खराब हो गईं और वह सेट पर ही बेहोश हो गईं.

गाने की शूटिंग करते हुए बेहोश हो गई थीं हीरोइन
नीलम कोठारी ने बताया कि ऊटी में इस गाने की शूटिंग चल रही थी. उनके पास सिर्फ दो दिन का समय था क्योंकि उनके पास डेट्स का इशु था.. समय ऐसा था कि बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही थी. ऐसे में दो दिन तक दिन रात उन्होंने फिल्म के गाने के लिए काम किया. हालत ये हो गई वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई. उनके को-स्टार सनी देओल ने उनकी मदद की थी.

सनी देओल की आवाज बने थे किशोर कुमार
चोरी चोरी यूं जब हो गाने की बात करें तो इसे किशोर कुमार ने गाया था तो अंजान ने इसके बोल लिखे थे. फिल्म में म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था. ये गाना किशोर कुमार के दूसरे गाने की तरह हिट रहा था जिसमें नीलम का डांस और खूबसूरत नजारों में दोनों का रोमांस देखने को मिला था.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 07, 2026, 20:34 IST





Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

पति ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया, कोर्ट ने हत्यारे को सुनाई मौत की सजा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Next Post
पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement