• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Swatantra Bhardwaj: पहले एक अब चौदह दिन… स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, पटियाला हाउस कोर्ट में अब 21 को पेशी

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Swatantra Bhardwaj: पहले एक अब चौदह दिन… स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, पटियाला हाउस कोर्ट में अब 21 को पेशी


होमताजा खबरDelhi

पहले एक अब चौदह दिन… स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, अब 21 को पेशी

Last Updated:September 07, 2026, 16:26 IST

Swatantra Bhardwaj Update: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के नाबालिग कार्यकर्ता के पिता से मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था. दिल्ली पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. अगली पेशी 21 सितंबर को होगी.

पहले एक अब चौदह दिन… स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, अब 21 को पेशीZoom

स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. (फाइल फोटो)

Swatantra Bhardwaj Latest News: सोशल मीडिया पर वायरल पोडकास्ट के बाद से स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली पुलिस ने एक दिन की हिरासत खत्म होने के बाद सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में उसे पेश की थी. कोर्ट ने आज उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 21 दिन की कर दी है. यह पूरा मामला बीते जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट, अभद्रता और गंभीर धाराओं से जुड़ा हुआ है.

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह ललेर ने यह आदेश तब सुनाया जब एक दिन की पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद भारद्वाज को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया. इससे पहले शनिवार को अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया था. यह कार्रवाई तब अमल में आई जब CJP के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी.

गंभीर धाराओं के तहत कसा गया शिकंजा
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी के अलावा बच्चों के संरक्षण से जुड़े कड़े ‘पॉक्सो एक्ट’ (POCSO Act) की धाराओं को भी जोड़ दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार कानूनी शिकंजा कस रही है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद अब स्वतंत्र भारद्वाज को अगली बार 21 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

First Published :

September 07, 2026, 16:26 IST



Source link

Previous Post

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी बाहर, महिला युगल में त्रीसा-गायत्री ने जगाई उम्मीद

Next Post

7 सितंबर के इतिहास में अब तक रिलीज हुईं 7 बड़ी फिल्में | 3 को छोड़ सब हुईं डिजास्टर | 1 तो फ्लॉप होकर कहलाई कल्ट

Next Post
7 सितंबर के इतिहास में अब तक रिलीज हुईं 7 बड़ी फिल्में | 3 को छोड़ सब हुईं डिजास्टर | 1 तो फ्लॉप होकर कहलाई कल्ट

7 सितंबर के इतिहास में अब तक रिलीज हुईं 7 बड़ी फिल्में | 3 को छोड़ सब हुईं डिजास्टर | 1 तो फ्लॉप होकर कहलाई कल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.