• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सममर्सिबल विवाद में आग बबूला हुआ चाचा; भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आंतें निकाल दीं, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सममर्सिबल विवाद में आग बबूला हुआ चाचा; भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आंतें निकाल दीं, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

अमरोहा के हसनपुर में सबमर्सिबल विवाद में चाचा नौशाद ने भतीजे वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट, सीने और बांह में गंभीर चोट लगने से उसकी आंत बाहर निकल आईं। मेरठ के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

knife

knife

अमरोहा के हसनपुर में घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर चल रहे विवाद में चाचा ने परचून दुकानदार भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट, सीने और बांह में चाकू लगने से 30 वर्षीय वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंत बाहर निकल आईं। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी नौशाद और उसके भतीजे वसीम के बीच घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नौशाद ने परिजनों के सामने वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

चाचा ने चाकू मारकर भतीजे की आंते निकाली

चाकू के वार से वसीम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक, हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई और आंत बाहर निकल आईं। घर में चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी नौशाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल वसीम को तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिवार में मचा कोहराम

बताया गया कि वसीम मोहल्ले में परचून की दुकान चलाता है और इसी से परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि समरसेबल को लेकर हुए विवाद में नौशाद ने अपने भतीजे वसीम को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में फेल, नाडा ने किया सस्पेंड

Next Post

‘मुगल दौर में महिलाएं नहीं पहनती थीं ब्रा- ब्लाउज’, पहनावे पर दिया मिर्जा का बयान, यूजर्स ने याद दिलाया इतिहास

Next Post
‘मुगल दौर में महिलाएं नहीं पहनती थीं ब्रा- ब्लाउज’, पहनावे पर दिया मिर्जा का बयान, यूजर्स ने याद दिलाया इतिहास

‘मुगल दौर में महिलाएं नहीं पहनती थीं ब्रा- ब्लाउज’, पहनावे पर दिया मिर्जा का बयान, यूजर्स ने याद दिलाया इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement