Last Updated:
पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि करने के बाद परमिश ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपने पिता को अपना हीरो बताते हुए जिंदगी में नेगेटिविटी को जगह नहीं देने की बात कही है.
वायरल हो रही फोटो
नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने इंस्टाग्राम पर पिता के जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपने पिता, मां और भाई सुखन वर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में परमिश अपने पिता को केक खिलाते नजर आ रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में पूरा परिवार साथ में खुशी के पल बिताता दिख रहा है.
परमिश ने फोटोज के साथ पंजाबी में लिखा, ‘नेगेटिविटी दी था जिदगी च जीरो, नी मैं किससे दा नी फैन, मेरा बापू मेरा हीरो.” इसका मतलब है कि जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए कोई जगह नहीं है. वह किसी और के फैन नहीं हैं, क्योंकि उनके पिता ही उनके लिए सबसे बड़े हीरो हैं.
तलाक के बाद लगातार चर्चा में हैं परमिश
परमिश का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी बातें हो रही हैं. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान शेयर करके गीत ग्रेवाल से अपने तलाक की पुष्टि की थी. उन्होंने यह भी बताया था कि इस समय उनकी जिंदगी में एक महिला मौजूद है. उनका यह बयान ऐसे वक्त आया जब पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थीं. परमिश का नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों के कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रही है. इसी बीच परमिश पर अपनी पूर्व पत्नी गीत ग्रेवाल के साथ बेवफाई करने के आरोप भी लगाए गए.
View this post on Instagram

