Last Updated:
बीएचयू के आईसीयू में 8 महीने से भर्ती 85 वर्षीय पद्मश्री प्रो. टीके लहरी के साथ एसोसिएट फ्रोफेसर द्वारा गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि 29 अगस्त की रात हुई घटना में उनके चेहरे और आंख में चोट लगी.
प्रोफेसर टीके लाहिरी के साथ मारपीट.
वाराणसीः बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में पिछले 8 महीने से भर्ती कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट के 85 वर्षीय प्रोफेसर और पद्मश्री से सम्मानित प्रो. टीके लहरी से मारपीट का मामला सामने आया है. एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद पांडेय ने गाली दी और थप्पड़ मारा. इससे प्रो. लहरी के चेहरे पर चोट आई है. एक आंख में भी चोट लगी है, जो पूरी तरह से लाल हो गई. अब मामला कुलपति तक पहुंच गया है. मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि एसोसिएट प्रोफेसर किस बात से नाराज थे.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
