• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ के सेट पर थे कड़े नियम, शराब और नॉनवेज पर थी सख्त पाबंदी, हनुमान चालीसा के साथ शुरू होती थी शूटिंग

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ के सेट पर थे कड़े नियम, शराब और नॉनवेज पर थी सख्त पाबंदी, हनुमान चालीसा के साथ शुरू होती थी शूटिंग


Last Updated:September 06, 2026, 06:29 IST

फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसकी मेकिंग से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर कड़े नियम लागू किए गए थे, जिसमें शराब, नॉनवेज और गाली-गलौज पर पूरी तरह पाबंदी थी. सेट के माहौल को पवित्र बनाए रखने के लिए हर दिन काम की शुरुआत और अंत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ होता था.

ख़बरें फटाफट

'हनुमान अंश' के सेट पर थे कड़े नियम, शराब और नॉनवेज पर थी सख्त पाबंदीZoom

हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुरू होती थी ‘हनुमान अंश’ की शूटिंग.

नई दिल्ली. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म की सफलता ने हर किसी को हैरान कर दिया है. कमाल की बात है कि शूटिंग के दौरान सेट पर सिर्फ काम नहीं, बल्कि गहरी भक्ति का माहौल था. राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म के आध्यात्मिक मूल को बनाए रखने के लिए शूटिंग सेट पर अनुशासन के बेहद कड़े नियम लागू किए गए थे. सेट पर गाली-गलौज, मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन सख्त मना था.

विशाल चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि हर दिन शूटिंग की शुरुआत पूरी टीम हनुमान चालीसा का पाठ करके की जाती थी और दिन ढलने पर काम भी हनुमान चालीसा के साथ ही संपन्न होता था. उनका मानना है कि भक्ति और नियमों के इसी अनूठे मेल ने शूटिंग के दौरान आने वाली हर बड़ी चुनौती और मुश्किल को आसानी से पार करा दिया.

‘जय मां संतोषी’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा की थी कमाई

द रौनक पॉडकास्ट पर विशाल चतुर्वेदी कहा, ‘जय संतोषी मां’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं. मैं पिछले डेढ़ साल से इस फिल्म के बारे में सोच रहा था, क्योंकि मुझे लगा कि इंडस्ट्री में इस तरह के सिनेमा का एक बड़ा खालीपन है. ‘शोले’ के साथ रिलीज हुई यह आध्यात्मिक फिल्म अपने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाने वाली भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्म बनी थी. मेरे मन में बार-बार यही सवाल उठता था कि आखिर इतने बड़े जॉनर को क्यों खत्म कर दिया गया और इस ढर्रे पर दोबारा फिल्में क्यों नहीं बनाई गईं?’

फिल्म के लिए 1 रुपये भी नहीं ली फीस

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशन के साथ-साथ इसका निर्माण करने वाले विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी पूरी फीस छोड़ दी थी. उन्होंने कहा, ‘मैं खुद इस फिल्म का निर्माता और निर्देशक दोनों हूं, लेकिन मैंने इस फिल्म के लिए एक रुपये भी फीस ना लेने का फैसला किया.’

‘हनुमान अंश’ के सेट पर शराब-नॉनवेज पर थी पाबंदी

मेकिंग के दिनों को याद करते हुए विशाल ने बताया कि सेट पर काम का माहौल पूरी तरह से भक्ति और अनुशासन में ढला हुआ था. फिल्म के आध्यात्मिक विषय को ध्यान में रखते हुए कड़े नियम बनाए गए थे. उन्होंने बताया, ‘सेट पर केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन बनता था. शराब की शख्त मनाही थी. हम हर दिन शूटिंग से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करते थे. फिल्म रिलीज होने से पहले तो मैं खुद लगातार साढ़े चार महीने तक सिर्फ फलाहार पर रहा.’

100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म ‘हनुमान अंश’

महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के दम पर इसकी कमाई का ग्राफ लगातार चढ़ता चला गया और अब ये मूवी 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. इस फिल्म ने जिस तरह दर्शकों के दिलों को छुआ है, उसने इसे साल 2026 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट फिल्मों की लिस्ट में मजबूती से खड़ा कर दिया है. ‘हनुमान अंश’ फिल्म में शोभिवन सत्य ने लीड रोल निभाया है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 06, 2026, 06:29 IST





Source link

Previous Post

यूपी में फिर ताकतवर हुआ मानसून, 8 सितंबर तक बरसेगा झमाझम, आगरा, मथुरा सहित कई जिलों में अलर्ट

Next Post

‘कमबैक आसान नहीं होगा’… नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Next Post
‘कमबैक आसान नहीं होगा’… नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, लिखा इमोशनल पोस्ट

'कमबैक आसान नहीं होगा'... नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.