Last Updated:
भारत का स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट के कारण डायमंड लीग के फाइनल के साथ एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं. नीरज को ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर चोट के बारे में जानकारी दी . नीरज का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद से चल भी नहीं पा रहे हैं. नीरज को व्हीलचेयर का सराहा लेना पड़ रहा है.
नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. एशियन गेम्स के अलावा नीरज ब्रुसेल्स डायमंड लीग के फाइनल की भी तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उसमें भी हिस्सा नहीं लेंगे. नीरज को ट्रेनिंग के दौरान टखने के लिगामेंट में चोट लगी है. नीरज के चोट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह खुद से चल भी नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है.
इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर का सहारा ले रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें हाथ में बैसाखी भी दिख रही है. भारत के गोल्डन बॉय को इस हाल में देखना फैंस के लिए भी दिल तोड़ देने वाला विजुअल है. नीरज चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चोट को लेकर नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बताया कि लुसाने डायमंड लीग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ ही समय बाद उन्हें चोट लगी.
Hard to see a hero laid low by injury.
But make no mistake.

