UP News: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। रातभर चली कार्रवाई के बाद मस्जिद में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। वहीं, शनिवार सुबह मस्जिद के एक हिस्से को गिरा दिया गया। मौके पर कलेक्ट्रेट के आसपास 10 से ज्यादा थानों की पुलिस और पीएसी तैनात है, जबकि सभी एंट्री प्वॉइंट बंद कर दिए गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है और इलाके में हाई अलर्ट जैसा माहौल है।
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर प्रशासन की कार्रवाई रातभर जारी रही। मस्जिद में सीलिंग की कार्रवाई पूरी होने के बाद कलेक्ट्रेट के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 से ज्यादा थानों की पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है, जबकि कलेक्ट्रेट के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। मस्जिद को गिराए जाने को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी। जमीन को सरकारी बताते हुए मस्जिद को अवैध ठहराने वाले कोर्ट के आदेश और जिला जज द्वारा निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखे जाने के बाद कार्रवाई तेज हुई है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

