• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 22, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ISSF World Cup Munich: 2 गोल्ड… 2 सिल्वर, भारत मेडल टेली में दूसरे स्थान पर रहा, मनु भाकर- सम्राट राणा ने लगाया रजत पर निशाना

Admin by Admin
May 30, 2026
in खेल
0
ISSF World Cup Munich: 2 गोल्ड… 2 सिल्वर, भारत मेडल टेली में दूसरे स्थान पर रहा, मनु भाकर- सम्राट राणा ने लगाया रजत पर निशाना
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 30, 2026, 23:40 IST

ISSF World Cup Munich: भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. भारत ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते जबकि चीन चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर रहा.

2 गोल्ड... 2 सिल्वर, भारत दूसरे स्थान पर रहा, मनु भाकर ने जीता सिल्वर Zoom

मनु भाकर और सम्राट की जोड़ी ने मिक्सड इवेंट में जीता सिल्वर.

म्यूनिख. भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सम्राट राणा की जोड़ी ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता. फाइनल में उन्हें चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन याओ कियानक्सुन और हू काई ने सिर्फ 0.3 अंक से हराया।. इस रजत पदक के साथ भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. भारत ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते जबकि चीन चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर रहा.

ओलंपिक पदक विजेता मनु और राणा की जोड़ी ने फाइनल में 483.6 का स्कोर करके भारत के लिए पोडियम पर जगह पक्की की.  मनु और राणा की शुरुआत धीमी रही। पांच-पांच शॉट की पहली सीरीज के बाद उन्होंने कुल 100.0 अंक बनाए और चार टीमों के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे. इसमें सम्राट ने 51.0 और मनु ने 49.0 अंक बनाए थे.

मनु भाकर और सम्राट की जोड़ी ने मिक्सड इवेंट में जीता सिल्वर.

दूसरी सीरीज में मनु ने अपनी लय पकड़ ली और 51.5 का शानदार स्कोर किया। वहीं, सम्राट के 49.9 अंकों की मदद से यह जोड़ी दूसरे स्थान पर पहुंच गई. तीसरी सीरीज के आखिर में भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी की बढ़त को घटाकर सिर्फ 0.1 अंक कर दिया. इसमें मनु ने 51.8 का प्रभावशाली स्कोर किया, जबकि सम्राट ने भी 50.7 का एक और अच्छा स्कोर किया.

तीन-तीन शॉट की पहली एलिमिनेशन सीरीज के आखिर में दोनों निशानेबाजों ने 2.2 अंकों की बड़ी बढ़त बना ली. इसमें मनु ने 30.9 और सम्राट ने 30.5 अंक बनाए. वहीं चीन की जोड़ी 29.7 और 29.4 अंकों के साथ पिछड़ गई. अगली एलिमिनेशन सीरीज में सम्राट ने 31.2 अंक बनाए, लेकिन मनु अपने 19वें और 20वें शॉट में चूक गईं और उन्होंने 9.3 और 8.8 अंक बनाए. इससे चीन की जोड़ी को वापसी करने का मौका मिल गया.

21वें शॉट के आखिर में भारतीयों की 2.2 अंकों की बढ़त खत्म हो गई और याओ तथा हू ने 0.2 अंकों की बढ़त बना ली. इस सीरीज के बाद चीन के शेन यिहाओ और बू शुआईहांग का कांस्य पदक पक्का हो गया. मनु ने आखिरी सीरीज की शुरुआत 10.6 अंकों के साथ की, लेकिन सम्राट सिर्फ 8.8 अंक ही बना पाए. इससे चीन की जोड़ी की बढ़त और बढ़ गई. याओ ने 23वें शॉट में खुद 8.7 का स्कोर किया, लेकिन हू काई ने तीन शॉट्स में 10 से ज्यादा का स्कोर करके इसकी भरपाई कर दी.

इस बीच भारतीय जोड़ी सिर्फ 0.3 अंकों की बढ़त ही कम कर पाई, जिससे उनका रजत पदक पक्का हो गया. इससे पहले क्वालीफिकेशन में सुरुचि सिंह और श्रवण कुमार की दूसरी भारतीय जोड़ी 575 के कुल स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रही. इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय प्रतिभागियों सुरुचि इंदर सिंह और श्रवण कुमार ने कुल 575 के स्कोर के साथ 10वां स्थान हासिल किया. 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता 14वें स्थान पर रहे जबकि आर्या बोस और तुषार साहू माने 16वें स्थान पर रहे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

सोनभद्र. अवैध अस्पताल में प्रसूता की मृत्यु पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील, संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Next Post

एक मील की दूरी, 4 मिनट से कम में पूरी… गुलवीर सिंह ने बनाया वो कीर्तिमान, जो कोई भारतीय धावक नहीं कर पाया नाम

Next Post
एक मील की दूरी, 4 मिनट से कम में पूरी… गुलवीर सिंह ने बनाया वो कीर्तिमान, जो कोई भारतीय धावक नहीं कर पाया नाम

एक मील की दूरी, 4 मिनट से कम में पूरी... गुलवीर सिंह ने बनाया वो कीर्तिमान, जो कोई भारतीय धावक नहीं कर पाया नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • संघर्ष से सफलता तक: पढ़ाई भी, फुटबॉल भी… कोटा की निहारिका ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक
  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • संघर्ष से सफलता तक: पढ़ाई भी, फुटबॉल भी… कोटा की निहारिका ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.