• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

US Open: दिग्गज नोवाक जोकोविच का हुआ बंटाधार, करियर में पहली बार मिला ऐसा ‘जख्म’, Tennis Hindi News

Admin by Admin
September 3, 2026
in खेल
0
US Open: दिग्गज नोवाक जोकोविच का हुआ बंटाधार, करियर में पहली बार मिला ऐसा ‘जख्म’, Tennis Hindi News


Novak Djokovic vs Mariano Navone: नोवाक जोकोविच का यूएस ओपन 2026 में बंटाधार हो गया है। दिग्गज टेनिस प्लेयर को अपने  करियर में पहली बार ऐसा ‘जख्म’ मिला, जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की।

दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। रविवार को चार घंटे 36 मिनट तक चले पांच सेटों के इस मैराथन मैच में जोकोविच को अर्जेंटीना के मारियानो नावोन से 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। यूएस ओपन के पहले दौर में इससे पहले जोकोविच का रिकॉर्ड 19-0 था और उन्होंने 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं हारा था। लेकिन फ्लशिंग मीडोज में चौथी वरीयता प्राप्त और चार बार के चैंपियन 39 वर्षीय जोकोविच काफी परेशान नजर आए। मैच के दौरान उन्हें उल्टी हुई और पैरों में भी तकलीफ हुई। इस बीच उन्होंने 70 बेजा गलतियां की।

क्या यह जोकोविच का आखिरी मैच था?

जोकोविच यूएस ओपन में तीसरे दौर से पहले कभी नहीं हारे थे। यह उनके करियर में किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में सबसे लंबी अवधि का मैच था। यूएस ओपन में अपने डेब्यू के ठीक 21 साल बाद मिली इस हार से अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह इस या किसी भी ग्रैंड स्लैम में जोकोविच का आखिरी मैच था। पहले सेट के दौरान उनका मैच बीच में ही रोक दिया गया ताकि बारिश के कारण आर्थर ऐश स्टेडियम की छत को बंद किया जा सके। बचपन से ही जोकोविच को अपना आदर्श मानने वाले नावोन ने मैच के बाद कहा, ”मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि आप इस कोर्ट पर सर्वकालिक महान खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहे थे।”

‘मेरा अब तक का बेहतरीन अनुभव रहा’

नावोन ने कहा, ”निश्चित रूप से कोर्ट पर यह मेरा अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है। यह शानदार कोर्ट है और सबसे बड़ा मंच है। जिस तरह से हमने खेल दिखाया वह अद्भुत था। मेरे कहने का मतलब है की पांच सेट तक मैच चला। मैं बहुत खुश हूं और यह बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।” इससे पहले तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक ने महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पेगुला ने एलेना गैब्रिएला रूसे को 6-3, 6-2 से हराया। इस सत्र में सर्वाधिक 46 मैच जीतने वाली पेगुला का अगला मुकाबला वीनस विलियम्स और वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। पेगुला ने कहा, ”मैदान में उतरने से पहले मैं बहुत घबराई हुई थी, लेकिन मेरे कोच ने कहा कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।”

‘कुछ सप्ताह आसान नहीं थे लेकिन…’

कोस्त्युक ने स्टॉर्म हंटर को 6-4, 6-1 से हराकर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। इससे पहले वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं। पुरुष एकल में 2021 के चैंपियन और सातवीं वरीयता प्राप्त दनिल मेदवेदेव ने ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले मेदवेदेव ने कहा, ”पिछले कुछ सप्ताह आसान नहीं थे। लेकिन मुझे खुशी है कि आज मैं शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहा।” अमेरिका के 20वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने कोलमैन वोंग से पहले सेट के टाईब्रेक में हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-7 (3), 6-1, 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। महिला एकल के पहले दौर में उलटफेर भी देखने को मिला क्योंकि दो बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेज्सिकोवा, कामिला रखिमोवा से 7-6 (4), 6-2 से हार गईं।



Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. बाढ़ का कहर, सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न

Next Post

केकराही. पिकनिक मनाने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दूसरा ट्रामा सेन्टर रेफर

Next Post

केकराही. पिकनिक मनाने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दूसरा ट्रामा सेन्टर रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement