• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सदर विधायक ने चेताया..दिसंबर 2026 तक पानी तो हर हाल में देना है..नहीं तो कंपनी को कंपना बना देंगे

JK Gupta by JK Gupta
May 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
93
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


— विधायक ने ग्रामीणों से फोन पर पानी मिलने की ली जानकारी


— पटवध पेयजल परियोजना की धीमी रफ्तार,साढ़े चार प्रतिशत पूरा हुआ कार्य

Sonbhadra । धीरे-धीरे जैसे गर्मी प्रचंड रूप ले रही है वॉटर क्राइसिस की समस्या बढ़ती जा रही है, जनपद सोनभद्र में जहां पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है तो वहीं ग्रामीणों ने विधायक को भी घेरना शुरू कर दिया है, ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्र में पहुंचे विधायक ने पेयजल योजना से पानी न मिलने पर कंपनी के लोगों को चेताया और कहा कि पानी तो हर हाल में देना होगा नहीं तो कंपना
बना देंगे और किसी को यहां जाने नहीं दूंगा। विधायक ने फोन पर ग्रामीणों से पानी मिलने की जानकारी ली।

मामला पटवध पेयजल योजना से जुड़ा है जहां विधानसभा राबर्ट्सगंज के ग्रामीणों ने विधायक भूपेश चौबे से पानी न मिलने की शिकायत की थी, जिस पर विधायक भूपेश चौबे गांव में इंटक वाल पर पहुंचे, इस दौरान कार्यदाई संस्था के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव को मौके पर बुला लिया, विधायक काफी समय तक खुद धूप में खड़े रहे और कंपनी के लोगों को भी धूप में खड़ा कराया, कार्य संस्था के साथ-साथ अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे विधायक के साथ धूप में खड़े नजर आए ।

विधायक ने बताया की कार्यदाई संस्था के लोगों ने गोल-गोल बहुत घुमाया है और अभी तक सही से पानी नहीं दे पाए, विधायक ने अपने क्षेत्र के कई ग्रामीणों को फोन कर पेयजल योजना से हो रही पानी की सप्लाई के बारे में पूछा, विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कुल 647 गांवों के पानी देने के कार्य कंपनी द्वारा किया जाना है, जिले की सबसे बड़ी यह पटवध पेयजल योजना है पूर्व में भी अधिकारियों संग समीक्षा की गई थी कंपनी के लोगों ने गोलमोल घुमाया है, आज वस्तु स्थिति को देखने के लिए मैं क्षेत्र में पहुंचा हूं, कुछ समस्याएं सामने आई है, जिन्हें अधिकारियों से बात की गई है, पानी देना ही है इस कंपनी को, और तय समय दिसंबर 26 तक कंपनी के लोगों को पानी हर हाल में देना है, नहीं दे पाए तो कंपनी को कंपना बना देंगे और यहां से लोगो को जाने नहीं दूंगा, आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों को हर हाल में पूरा करना ही होगा।

निरीक्षण के दौरान सामने आई हकीकत ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक ने अधिकारियों को एसी कमरों से बाहर निकलकर जमीनी स्थिति समझने की नसीहत दी और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास 22 नवंबर 2020 को नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया था। योजना का उद्देश्य जिले के 650 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाना है। और पटवध पेयजल योजना की लागत 803.06 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Thomas Cup 2026: फ्रांस ने तोड़ा भारत के फाइनल का सपना, थॉमस कप में कांस्य पदक से करना होगा संतोष

Next Post

सोनभद्र. गुम अथवा खोए हुए 336 मोबाइल बरामद, ₹65 लाख के फोन लौटाए, लोगों में खुशी

Next Post

सोनभद्र. गुम अथवा खोए हुए 336 मोबाइल बरामद, ₹65 लाख के फोन लौटाए, लोगों में खुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. रामनरायन, ग्राम प्रधान सुपाचुआ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio