• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगा किसान मेला, 200 किसान सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..


एकल ग्रामोथन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान मे जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को कस्बा स्थित मुन स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में जैविक खेती अपनाने वाले 200 किसानों को अंगवस्त्र एवं कृषि यंत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मजदूर संघ के प्रांत संगठन मंत्री रामचेला जी ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैविक खेती से उत्पन्न अनाज शुद्ध होता है, जिससे अनेक रोगों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में लोग जैविक खेती करते थे और उसी अनाज का सेवन करते थे, जिसके कारण बीमारियां कम होती थीं। वर्तमान समय में भी जैविक खेती को अपनाना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसके अलावा जैविक खेती के बहुत से फायदे हैं।

इस अवसर पर एकल ग्रामोथन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और आरोग्य फाउंडेशन द्वारा जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सांवा, कोदो, मेडुई, मेझरी, मक्का, तीसी, तिल्ली सहित विभिन्न पारंपरिक अनाजों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, जोनल प्रेसिडेंट सुभाष सिंह, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, सोनाबच्चा अग्रहरी, गणेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका, लल्लू जायसवाल, मदनलाल गुप्ता, आंसू अंसारी, राजकुमार, महिपत समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रभाग प्रमुख अमरेश कुमार चौबे ने किया।

Previous Post

म्योरपुर. एकदिवसीय महिला मुकाबले में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश को हराया

Next Post

सोनभद्र. क्रेशर कारोबारी की हत्या ने कानून व्यवस्था की खोली पोल- अविनाश कुशवाहा

Next Post

सोनभद्र. क्रेशर कारोबारी की हत्या ने कानून व्यवस्था की खोली पोल- अविनाश कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. अंगीठी की चिंगारी से लगी पुआल में आग, जलकर मासूम की मौत
  • सोनभद्र. डॉक्टर ने कहा पहले FIR करो तब होगा इलाज…नाबालिक के साथ किया था दुष्कर्म
  • सोनभद्र. पुलिस नोटिस तामील कराने पहुंची तो..पांच वर्ष पूर्व शख्स की हो चुकी थी मौत
  • विंढमगंज. बेखौफ काटे जा रहे हरे पेड़… जिम्मेदार मौन
  • बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.