डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……..

विश्व योग दिवस के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में प्राचार्य बिनोद कुमार मण्डल श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त विजय प्रताप यादव के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान शिक्षक एवं शैक्षणिक कर्मचारियों समेत छात्र छात्राओं ने योग का प्रदर्शन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि योग जिवन का महत्व पूर्ण अंग है योग से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है, आत्मा और परमात्मा का एकिकरण ही योग है,योग से मन की भावनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।