शाहगंज/सोनभद्र (विवेक मिश्रा)…….

डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम पर मनाया गया। इस योग संगम में विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक बृजकेश मिश्र तथा छात्र/छात्राएँ विद्यालय में उपस्थित होकर योग प्रशिक्षक सुनील कुमार और मनोरंजन शर्मा की अगुआई में बताए गए विभिन्न आसनों को नियमानुसार किया। उक्त कार्यक्रम में प्रियल विश्वकर्मा, मान्या शर्मा, तनिष्का शर्मा, सृष्टि त्रिपाठी, कलश , कार्तिकेय देव ने एडवांस योगा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंकुर भाटिया ने योग पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि योग कोई नया चलन नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है, जिसकी जड़ें भारत में गहराई तक फैली हुई हैं। हमारे यहाँ के ऋषि-मुनियों ने इसे न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया। ऐसे में, आज योग दुनियाभर में हेल्दी लाइफस्टाइल का दूसरा नाम बन चुका है।