घोरावल/सोनभद्र (विजय अग्रहरि)……..

विकसित भारत अमृत काल, सेवा ,सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष के उपलक्ष में भाजपा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन शनिवार की शाम घोरावल धर्मशाला परिसर मे आयोजित किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि अनिल सिंह जिला प्रभारी तथा मंडल प्रभारी सुनील सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया उक्त अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत का अमृत काल है और भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता पूर्वक लागू कर रही है जिसका परिणाम आज आम जनमानस को मिल रहा है ।एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण करने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्री ने लिया है जिसे हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा ही परिश्रम पूर्वक पूरा किया जा सकता है। इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है।

उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने की अपील की। मंडल प्रभारी सुनील सिंह ने मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सरकार के अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल ने संबोधित किया । प्रमुख रूप से कन्हैया सेठ, शिवदास शास्त्री ,संगम उमर, बाबूलाल, लक्ष्मी झा, राम सिंह , प्रमोद कुमार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल ने किया।