ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…….

ऊर्जाचल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष व सदस्य उत्तर प्रदेश बार काउंसिल मधुसूदन त्रिपाठी, सदस्य उत्तर प्रदेश बार काउंसिल विनोद पांडेय,उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय, सोनभद्र बार एसोसिएशन अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्ष पद पर कपूर चंद पांडे तथा महामंत्री पद पर अनिल मिश्रा ने शपथ लिया। साथ ही बार के अन्य पदाधिकारीयों ने भी शपथ ग्रहण कर अपना पदभार संभाला। मंच संचालन पुष्पराज पाण्डेय तथा एड उमेश शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इसके पूर्व मुख्य अतिथि अध्यक्ष व सदस्य उत्तर प्रदेश बार काउंसिल श्री त्रिपाठी एवं सदस्य उत्तर प्रदेश बार काउंसिल विनोद पांडे के संबोधन के दौरान अधिवक्ताओं से जुड़ी अनेक समस्याओं को उठाया और उनके समाधान हेतु उचित कार्यवाही एवं प्रक्रिया अपनाये जाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल , नंदलाल पांडेय, अखिलेश पांडेय,सुरेंद्र पांडे एड, राकेश शरण मिश्रा, एस के चौबे, एस के जैन, जे एन गिरी, सुशील शर्मा, सुशील पांडे, संजय द्विवेदी राजीव कुमार दत्ता,गजेंद्र यादव,मनोज पाठक,अनिल राय, कमलेश यादव,राजकुमार पांडेय,सतीश पांडेय, तेजमनी पांडेय, अमित उपाध्याय, ऋषभ पटेल, मनीष मिश्रा,बिरेंद्र पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।