डाला /सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…….

नवनियुक्त चोपन भाजपा मंडल महामंत्री व ओबरा मंडल उपाध्यक्ष का सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने अपने आवास पर अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित कर बधाई दिया।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी दिलीप पटेल एवं जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा आगामी कार्यकाल का सुचार रूप से निर्वहन करने हेतु जनपद के समस्त मण्डल पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं की नवीनतम कमेटी गठित किया गया। जिसमें चोपन मंडल महामंत्री मंत्री के पद का दायित्व राहुल प्रताप सिंह व ओबरा मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल जायसवाल को चयनित किया गया। शुक्रवार की सुबह ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी स्थित राज्य मंत्री आवास पर चोपन मंडल अध्यक्ष संजय भगवान दास केशरी व ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के साथ पहुंचे दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का वहां उपस्थिति लोगों ने स्वागत कर बधाई दिया।

इस दौरान सूबे के राज्य मंत्री द्वारा दोनों यूवा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पदों का कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं।इस दौरान म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह,टाटा चौधरी, संदीप पाण्डेय, परशुराम केशरी,विश्वजीत मौर्या, ओमप्रकाश शर्मा, आदि मौजूद रहे। आदि मौजूद रहे।