घोरावल/सोनभद्र (विजय अग्रहरि)………

घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त ऑडियो भाजपा की एक नेता का बताया जा रहा है।ऑडियो में भाजपा नेता अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं को गंदी गलियों से नवाजते हुए सुनाई दे रहे हैं। भाजपा नेता ने इस ऑडियो को पुराना बताया है।
बताया गया कि भाजपा के शिवद्वार मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे का एक ऑडियो क्लिप गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे अपने पार्टी के एक कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं। बात करने के दौरान उस कार्यकर्ता और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।इस ऑडियो के वायरल होने से लोग़ नेताओं की भाषा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। इस संबंध में जब शिवद्वार मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उक्त ऑडियो 3 साल पुराना सन 2022 का है, जब वह मंडल के महामंत्री थे।