अनपरा/सोनभद्र (उमेश कुमार)…..

अनपरा नगर के ऋतु राज मौर्या को मण्डल उपाध्यक्ष की कमान मिली।भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी दिलीप पटेल की अनुमति से भजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता द्वारा मनोनय पत्र जारी करते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल का सुचार रूप से निर्वहन करने हेतु अनपरा मण्डल के पदाधिकारीओं एवं कार्यकर्ताओं की नवीनतम कमेटी गठित किया गया।जिसमें छह मण्डल उपाध्यक्ष,दो मंडल महामंत्री मंत्री,छह मंडल मंत्री,एक कोषाध्यक्ष के पद के लिए चयनित किया।

उम्मीद जताई जा रही की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पदों का कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। ऋतु राज मौर्या ने पार्टी में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए मंडल उपाध्यक्ष पद पर चयनित कर संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी हैं।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमो को जनता तक पहुचाने में सफल होंगे।कार्यकर्ताओ और परिजनों में खुशी का माहौल है।