डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……..

नवनियुक्त ओबरा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व मंडल मंत्री का सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने अपने आवास पर अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित कर बधाई दिया।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी दिलीप पटेल एवं जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा आगामी कार्यकाल का सुचार रूप से निर्वहन करने हेतु ओबरा मण्डल के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं की नवीनतम कमेटी गठित किया गया। जिसमें मंडल मंत्री के पद का दायित्व टाटा चौधरी व उपाध्यक्ष नित्यानंद दुबे को चयनित किया गया। गुरुवार की सुबह ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी स्थित राज्य मंत्री आवास पर पहुंचे दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का वंहा उपस्थिति लोगों ने स्वागत कर बधाई दिया।

इस दौरान सूबे के राज्य मंत्री द्वारा दोनों यूवा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पदों का कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं।इस दौरान जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, बबलू निषाद,विजय यादव, गुड्डू गोंड,चंदन, ओमप्रकाश शर्मा, आदि मौजूद रहे।