[ad_1]
Sonbhadra News – सोनभद्र में राबर्ट्सगंज नगर के सिंचाई डाक बंगले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। जिलाध्यक्ष ने…
सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के सिंचाई डाक बंगले पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद कार्यकताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने स्व. अजीत सिंह को भारत की किसान केंद्रित राजनीतिक विरासत का सच्चा अनुवाई बताया। कहा कि प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया। समकालीन राजनीति में किसानों का हितैषी ऐसा कोई नेता पैदा नहीं हुआ।
कहा चौधरी अजीत सिंह का जिले से गहरा नाता था। सिंचाई मंत्री होते समय उन्होंने जिले के सुदूर जंगली क्षेत्रों तक का भ्रमण किया था और जसौली सिंचाई परियोजना जैसी कई सौगातें किसानों को दी थी। प्रदेश सचिव युवा रालोद विवेक चतुर्वेदी ने अजीत सिंह को एक दूरदर्शी नेता बताया, जो आधुनिक तकनीकी से कृषि को जोड़कर किसानों के जीवन में बड़े परिवर्तन की सोच रखते थे। उन्होंने कई कृषि अनुसंधान संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों की स्थापना भी कराई। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि वह बड़े दूरदर्शी विचार के नेता थे। किसानों, कामगारों और समाज के निचले तबके को उठाने के लिए किए गए उनके प्रयासों के लिए उन्हें सदा याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर हरि विकास पांडेय, अनिल प्रताप सिंह, रामदेव, ओमप्रकाश भारती, अमीन अंसारी, दीपक गुप्ता, बबुंदर यादव, सुनील गुप्ता, भूषण पटेल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव पवन शुक्ल ने किया।
[ad_2]
Source link