Sonbhadra News – म्योरपुर के ग्राम पंचायत जाम पानी में नव निर्वाचित प्रधान पति द्वारा हाथ से उखड़वा दिया गया हैंडपंप पुनः स्थापित किया गया, लेकिन वह पानी नहीं दे रहा है। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।…
म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जाम पानी में गत दिनों नव निर्वाचित प्रधान पति पनिकानी बस्ती के पीछे लगे हैंडपंप को उखड़वा दिया गया था। काफी विरोध के बाद हैंडपंप तो लगवा दिया गया, लेकिन वह पानी नहीं दे रहा है। इससे लोगों की समस्याएं कम नहीं हुई और लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। कुछ दिनों पूर्व हैंडपंप उखड़वाने के मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव पहुंचे जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जन जाति आयोग ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से फोन पर जानकारी लिया था। जिसपर एडीओ पंचायत ने एक दिन के भीतर नया हैंडपंप लगवाने का भरोसा दिया था। जिसके बाद उस जगह पर हैंडपंप तो लगवा दिया गया, लेकि अब वह भी पानी नहीं दे रहा है। जिससे समस्या पूर्व जैसी ही बनी है। जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एडीओ पंचायत ने बोर में नया हैंडपंप का सेट लगाने की बात कही थी। लेकिन पुन: रिबोर पर लगे हैंडपंप को उठा कर उस जगह पर लगा दिया गया है। नया हैंडपंप का सेट रिबोर पर लगवा दिया गया। कहा कि ठीक से हैंडपंप को नहीं बनवाया गया। जिससे हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा है। जब से हैंडपंप लगा है उस दिन के बाद टैंकर से पानी कि आपूर्ति भी बंद कर दिया गया है। जिससे भीषण गर्मीमें बस्ती के लोगो को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में जब एडीओ पंचायत अजय सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने से बात नहीं हो पाई।