फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियों में एक लाल रंग के सूटकेस में महिला की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश के हाथ पैर बंधे थे। महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जाती है।
फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियों में एक लाल सूटकेस में हाथ-पैर बंधी महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। नहर पार स्थित गांव मवई के पास झाड़ियों में बुधवार दोपहर शूटकेस में सिर कटी महिला की लाश अर्धनग्न हालत में थी। उसके हाथ और पांव भी बंधे थे। साथ ही उसके शव को सिमेंट के कट्टे में रखकर शूटकेस में बंद किया गया था।
महिला की उम्र 25 साल के आसपास आंकी जा रही है। खेड़ीपुल थाना की पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल उषा ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। धड़ पर कुछ गुदा भी नहीं है। दोपहर करीब डेढ़ बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि झाड़ियों में एक लाल रंग का शूटकेस पड़ा है और उसमें से दुर्गंध आ रही है।
सूचना पाते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शूटकेस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शूटकेस को खोलने पर प्लास्टिक कट्टे में बंद एक महिला का शव पाया गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था और उसका सिर कटा था। साथ ही दोनों हाथ और पांव रस्सी से बंधे थे।
डीसीपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को करीब सप्ताह पहले झाड़ियों में फेंका गया होगा। लेकिन लोगों की उसपर नजर नहीं गई और दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल खेड़ीपुल थाना में हत्या आदि की धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
बता दें कि स्मार्ट सिटी में बुधवार को बीते कुछ सालों में तीसरा सिर कटा शव मिला है। इससे पहले नवंबर-2022 और 2011 में ऐसे शव मिले थे। इससे पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरीदाबाद से गुजर रहे अरावली, आगरा नहर और यमुना किनारे स्थित सुनसान जगह अपराधियों के लिए शव फेकने का ठिकाना बनता जा रहा है। लोग पुलिस से मुस्तैदी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।