Last Updated:
Holi 2025 Bhojpuri Song : होली के मौके पर मस्ती बढ़ाने के लिए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका के सुपरहिट भोजपुरी गाने जैसे ‘हमार बड़े पती’, ‘लहंगवा लस लस करता’ और ‘टप टप भीगे कमरिया’ जरूर बजाएं…और पढ़ें
होली पर हिट हैं भोजपुरी के गाने. (फोटो साभार: YouTube@Videograb)
हाइलाइट्स
- होली 2025 के लिए खेसारी लाल यादव के गाने जरूर बजाएं.
- पवन सिंह का ‘लहंगवा लस लस करता’ होली पर हिट है.
- ‘टप टप भीगे कमरिया’ गाना होली 2025 के लिए परफेक्ट है.
नई दिल्ली: होली के रंग में सराबोर होने को तैयार हो जाएं. होली के रंगों और मस्ती का मजा दोगुना हो जाता है, जब कुछ धमाकेदार गाने बज रहे हों! इसीलिए हम आपके लिए कुछ सुपरहिट भोजपुरी गाने लेकर आए हैं जो आपकी होली पार्टी में जान डाल देंगे!
होली वो त्यौहार है जब सब गिले-शिकवे भूलकर एक-साथ आते हैं और जमकर मस्ती करते हैं. इस मस्ती में चार चांद लगाने के लिए हमने कुछ खास भोजपुरी गानों की लिस्ट बनाई है. तो तैयार हो जाओ, ये रहे आपके लिए कुछ धमाकेदार गाने:
हमार बड़े पती – खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज: भैया, होली है और खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजा तो क्या मजा? ‘हमार बड़े पती’ गाना तो होली के लिए बना ही है! दोस्तों के साथ होली खेलते हुए इस गाने पर ठुमके लगाओ और पार्टी की शुरुआत करो!
लहंगवा लस लस करता – पवन सिंह: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का ये गाना ‘लहंगवा लस लस करता’ होली पर तो बजना ही चाहिए! इस गाने की मस्ती आपको झूमने पर मजबूर कर देगी!
टप टप भीगे कमरिया – अंतरा सिंह प्रियंका और राजू सिंह: अंतरा सिंह प्रियंका और राजू सिंह की खूबसूरत आवाज में गाया गाना ‘टप टप भीगे कमरिया’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है! इस गाने के बिना तो आपकी होली 2025 अधूरी है!
रंग डालब झुलवा में – खेसारी लाल यादव: खेसारी लाल यादव के बिना तो भोजपुरी गानों की लिस्ट अधूरी ही रहेगी! ‘रंग डालब झुलवा में’ एक ऐसा गाना है जो आपको नाचने पर मजबूर कर देगा! तो तैयार हो जाओ, अपनी होली 2025 को यादगार बनाने के लिए!
March 14, 2025, 08:41 IST